Move to Jagran APP

चार हादसों में 9 घायल, दो की हालत गंभीर

बासुकीनाथ जरमुंडी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम को चार अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में 9 लोग घायल हो गए। पहली घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के बासुकीनाथ-नोनीहाट सड़क मार्ग पर हुई। जहां बोगली गांव के समीप वाहन से चकमा खाकर बाइक अनियंत्रित होने से दुर्घटना का शिकार हुए बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिसमें एक की स्थिति गंभीर थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Feb 2020 05:19 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 05:19 PM (IST)
चार हादसों में 9 घायल, दो की हालत गंभीर
चार हादसों में 9 घायल, दो की हालत गंभीर

फोटो 07

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ: जरमुंडी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम को चार अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में 9 लोग घायल हो गए। पहली घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के बासुकीनाथ-नोनीहाट सड़क मार्ग पर हुई। जहां बोगली गांव के समीप वाहन से चकमा खाकर बाइक अनियंत्रित होने से दुर्घटना का शिकार हुए बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। जिसमें एक की स्थिति गंभीर थी। दूसरी घटना दर्शनियाटीकर-सरडीहा बाईपास सड़क पर बेलगुमा के समीप हुई। दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन किशोर घायल हो गए। घायलों में अक्षय कुमार, सुशील कुमार एवं अजय कुमार शामिल हैं। सभी घायलों को जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज हेतु रेफर कर दिया गया। तीसरी घटना दुमका-देवघर मुख्य सड़क मार्ग की है। यह घटना जरमुंडी थाना क्षेत्र के कुरूवा गांव के समीप हुई। इसमें बेंहता गांव के बाइक सवार मिशील हांसदा घायल हो गया। घायल के परिजन  रूबीलाल हांसदा ने बताया कि मिशील कुरुवा गांव स्थित अपने ससुराल से मोटरसाइकिल से जरमुंडी की ओर जा रहा था। तभी मुख्य सड़क मार्ग पर तीखे मोड़ में अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। जिससे उसके सर पर गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया। सूचना मिलने पर परिजनों ने एंबुलेंस से उसे जरमुंडी सीएचसी इलाज हेतु पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर चिकित्सा हेतु रेफर कर दिया गया है। मिशील की स्थिति चिंताजनक बनी बनी हुई है। एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक अज्ञात बाइक सवार दो ग्रामीणों को धक्का मार कर मौके से फरार हो गया। घायल में रसिकलाल मूर्मू एवं मंगल टूडू है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.