रामगढ़ प्रखंड में शुरू हुई 7वीं आíथक जनगणना
रामगढ़ रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में शनिवार से 7वीं आíथक जनगणना प्रारंभ की गई। इसके लिए शनिवार को धोबा पंचायत के रामगढ़ बाजार स्थित कॉमन सर्विस सेंटर में राज्य सीएससी के प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ बैठक किया। धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रखंड में शनिवार से 7वीं आíथक जनगणना प्रारंभ की गई है।
रामगढ़ : रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न गांवों में शनिवार से 7वीं आíथक जनगणना प्रारंभ की गई। इसके लिए शनिवार को धोबा पंचायत के रामगढ़ बाजार स्थित कॉमन सर्विस सेंटर में राज्य सीएससी के प्रतिनिधि धर्मवीर सिंह ने प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ बैठक किया। धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रखंड में शनिवार से 7वीं आíथक जनगणना प्रारंभ की गई है। आíथक जनगणना में आवासीय एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों की गणना की जाएगी। जिसमें उनके रोजगार, व्यवसाय इत्यादि की जानकारी हासिल की जाएगी। देश में पहली बार आíथक जनगणना कॉमन सर्विस सेंटर एवं प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से की जा रही है। पिछले वर्ष 2013 में आíथक जनगणना भारत सरकार के माध्यम से किया गया था। दुमका जिला में वर्तमान आंकड़ा 7769 है। जबकि कुल लक्ष्य 289345 निर्धारित किया गया है। सभी सीएससी एवं प्रज्ञा केंद्र संचालकों को इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने का भी निर्देश दिया गया। लोगों से आग्रह किया गया कि वह आíथक जनगणना में मदद करते हुए कर्मी को सही जानकारी उपलब्ध कराएं। इस दौरान प्रेमानंद दास, पंकज कुमार, चंदन कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।