बासुकीनाथ में 55 हजार भक्तों ने किया जलार्पण
बासुकीनाथ भोलेनाथ की पावन नगरी बासुकीनाथ में दो दिन फाल्गुन पूíणमा मनाया गया। फाल्गुन पूíणमा को रंगभरी पूíणमा भी कहा जाता है।
बासुकीनाथ : भोलेनाथ की पावन नगरी बासुकीनाथ में दो दिन फाल्गुन पूíणमा मनाया गया। फाल्गुन पूíणमा को रंगभरी पूíणमा भी कहा जाता है। बुधवार एवं गुरुवार को भक्तों ने फाल्गुन पूíणमा एवं होली का उत्सव मनाया। इस मौके पर गुरुवार को उदयकाल के हिसाब से मान्य पूíणमा पर बासुकीनाथ मंदिर में करीब 55 हजार शिव भक्तों ने भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। पूíणमा एवं होली के इस पावन अवसर पर भक्तों ने भोलेनाथ पर जलार्पण के साथ-साथ अबीर-गुलाल भी अर्पण किया। इस मौके पर दूर-दराज से आए भक्तों ने मंदिर परिसर में जमकर होली खेली। इसके अलावा अपने पंडा पुरोहितों के चरणों में गुलाल लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भक्तों को सुलभ तरीके से पूजन कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए थे। बासुकीनाथ मंदिर परिसर प्रभारी सह जरमुंडी बीडीओ एवं जरमुंडी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिमेश नथानी, पुलिस इंस्पेक्टर अतिन कुमार मंदिर व्यवस्था पर नजर बनाए थे। थाना के कनीय पदाधिकारी व पुलिसकर्मी महिला एवं पुरुषों को बारी-बारी से कतारबद्ध कर पूजा-अर्चना कराने में सहयोग कर रहे थे। होली के बावजूद दूर-दराज से आए भक्तों का दिन भर मंदिर परिसर में तांता लगा रहा।