Move to Jagran APP

स्टेट गेम में भाग लेने के लिए 33 खिलाड़ी रांची रवाना

दुमका : झारखंड राज्य ओलंपिक संघ के तत्वावधान में 10 से 12 फरवरी तक रांची के खेलगांव में होनेवाली स्टेट गेम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दुमका की 33 सदस्यीय टीम रांची के लिए रवाना हो गई। मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने इन सभी खिलाड़ियों को खेल वस्त्र प्रदान कर अपनी शुभकामनाएं देते हुए विदा किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 04:34 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 04:34 PM (IST)
स्टेट गेम में भाग लेने के लिए 33 खिलाड़ी रांची रवाना
स्टेट गेम में भाग लेने के लिए 33 खिलाड़ी रांची रवाना

दुमका : झारखंड राज्य ओलंपिक संघ के तत्वावधान में 10 से 12 फरवरी तक रांची के खेलगांव में होनेवाली स्टेट गेम प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दुमका की 33 सदस्यीय टीम रांची के लिए रवाना हो गई। मंत्री डॉ. लुईस मरांडी ने इन सभी खिलाड़ियों को खेल वस्त्र प्रदान कर अपनी शुभकामनाएं देते हुए विदा किया। स्टेट गेम में भाग लेने के लिए एथलेटिक्स में 7 खिलाड़ी मुकेश कुमार, विनय कुमार ¨सह, कुंदन, सुरेश हेंब्रम, कुमुद रंजन, अमित कुमार मुर्मू व पुरुषोत्तम कुमार, स्क्वैश में रितेश कुमार, रमन भागवत, किशन ¨सह जयपाल, वुशु पवन कुमार, अनोद कुमार चौधरी, मनीष महतो, बिट्टू कुमार व साइकि¨लग प्रतियोगिता में राकेश कुमार झा, कुंदन कुमार साह तथा वीरू चालक शामिल हैं। कराटे प्रतियोगिता में जयराम शर्मा के नेतृत्व में अमित कुमार चौधरी, मिलन कुमार, सुशांत शुभम तथा शांतनु कुमार, ताइक्वांडो में स्मिता आनंद के नेतृत्व में कोच चंदन कुमार सहित 6 खिलाड़ी पीयूष कुमार, राम किस्कू, विनीता कुमारी, भुवन मंडल, आतिफ जावेद खान, कोमल कुमारी व तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तीन खिलाड़ी प्रेम सोरेन, श्वेता पांडेय तथा दीपाली कुमारी रांची गए हैं। इन सब के साथ चीफ दे मिशन मोहम्मद अली अकबर रफी तथा सहायक रंजन कुमार पांडेय और मोहन कुमार साहू भी हैं। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रविकांत झा, महासचिव वरुण कुमार, समाजसेवी ब्रेंटियस किस्कू, स्क्वैश संघ के सचिव बी के मिश्र, मीडिया समन्वयक मदन कुमार तथा कैरम संघ के सचिव निमाय कांत झा सहित दुमका जिला के विभिन्न खेलकूद संघ के पदाधिकारियों और खेलप्रेमियों ने स्टेट गेम में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.