32 लाभुकों को मिला गैस कनेक्शन
दलाही : अंचित गैस कंपनी की ओर से शनिवार को मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत भवन में शिविर लगाकर 32 लाभु
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 06:40 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 06:40 PM (IST)
दलाही : अंचित गैस कंपनी की ओर से शनिवार को मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत भवन में शिविर लगाकर 32 लाभुकों के बीच मुफ्त गैस सिलिंडर व चूल्हे का वितरण किया गया। वितरण में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष एवं बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष राजेंद्र ¨सह आदि उपस्थित थे। गैस जलाने के लिए एवं सुरक्षित उपयोगिता के बारे में वितरक मनोज कुमार ने लाभुकों को कई प्रकार की जानकारी दी। मौके पर दशरथ रूज, दिलीप दे, पवन कुमार ¨सह, विष्णु मंडल, रवि शर्मा, सोमा देवी, बैजयंती देवी लाभुकों में रेखा टुडू, मारुति सोरेन, सूरज मुनि हांसदा, अंजू देवी व सवेरा बीबी आदि मौजूद थीं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें