Move to Jagran APP

सड़क हादसे में पूर्णिया के तीन कांवरियों की मौत, 6 घायल Dumka News

हंसडीहा-भागलपुर मार्ग पर बनियारा गांव के पास हाइवा की टक्कर से बुधवार शाम तीन ऑटो सवार कांवरियों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी लोग पूर्णिया जिले के थे।

By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 25 Jul 2019 06:09 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jul 2019 06:09 AM (IST)
सड़क हादसे में पूर्णिया के तीन कांवरियों की मौत, 6 घायल Dumka News
सड़क हादसे में पूर्णिया के तीन कांवरियों की मौत, 6 घायल Dumka News

हंसडीहा/सरैयाहाट, (दुमका), जेएनएन। दुमका जिले के हंसडीहा-भागलपुर मार्ग पर बनियारा गांव के पास हाइवा की टक्कर से बुधवार शाम तीन ऑटो सवार कांवरियों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के शिकार सभी लोग पूर्णिया जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र के सपहा गांव के हैं। बताया जाता है कि घटना के शिकार कांवरिया सुल्तानगंज से जल लेकर देवघर और बासुकीनाथ में चढ़ाने का बाद ऑटो से बासुकीनाथ से देवघर लौट रहे थे। मृतकों में ऑटो चालक सुभाष मंडल और कांवरिया तरुण मंडल व अनिल कुमार शामिल हैं।

loksabha election banner
  • पूर्णिया के सपहा गांव से सभी गए थे हादसे के शिकार लोग

  • बासुकीनाथ में पूजा करने के बाद ऑटो से देवघर लौटते समय हंसडीहा के बनियारा के पास हादसा

  • दुर्घटना में ऑटो से बाहर गिरे दो कांवरिया को दूसरे ट्रक ने कुचला, दोनों के सर हो गए धड़ से अलग

  • आधा दर्जन लोग हैं घायल, प्राथमिक उपचार के बाद देवघर रेफर

बिजली थी गुल, नहीं दिखा बैरियर

बताया जाता है कि हंसडीहा के बनियारा गांव के पास पुलिस ने बैरियर के रूप में लाल ड्रम रखे थे। हंसडीहा में दो दिन से लाइट नहीं है। इस कारण मार्ग में अंधेरा था। ऑटो चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। उसे बैरियर पहले नहीं दिखा, अचानक जब उसकी नजर पड़ी तो उसने गति धीमी की। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे हाइवा ने ऑटो में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के कारण लगे झटके से सुभाष मंडल और अनिल मंडल सड़क पर जा गिरे। इसी बीच पीछे से आ रहे एक अन्य ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। इस हृदय विदारक दुर्घटना में दोनों का सर धड़ से अलग हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां इलाज के दौरान ऑटो चालक तरुण मंडल की भी मौत हो गई। सूचना पाकर जरमुंडी एसडीपीओ अनिमेष नथानी पुलिस टीम के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। घटना के बाद हाइवा चालक मौके से भाग निकला। 

शोक संतप्त परिजनों को एक-एक लाख की सहायता देगी सरकार

कांवडिय़ों के साथ हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर चिकित्सा का निर्देश दिया है। साथ ही हादसे के शिकार श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

ये हुए हैं घायल

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अशोक मंडल, निरंजन मंडल, अजीत मंडल, नीरज मंडल, पप्पू मंडल व विजय मंडल को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद देवघर रेफर कर दिया गया। घायल अजीत व नीरज मंडल की हालत नाजुक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.