25 हजार श्रद्धालुओं ने किया फौजदारी बाबा का जलाभिषेक
बासुकीनाथ विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ के दरबार में आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि के पावन मौके पर मंगलवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। देर शाम तक करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने फौजदारी बाबा का जलाभिषेक किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jul 2019 04:55 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jul 2019 04:55 PM (IST)
बासुकीनाथ : विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकीनाथ के दरबार में आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि के पावन मौके पर मंगलवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। देर शाम तक करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने फौजदारी बाबा का जलाभिषेक किया। सुल्तानगंज व बरारी सहित अन्य धाíमक स्थलों से जल लाकर भारी संख्या में भक्तों ने जल चढ़ाया। उपनयन, सत्यनारायण कथा, रुद्राभिषेक, गठबंधन समेत अन्य धाíमक अनुष्ठान हुए। पंडित आशुतोष झा, मनोज बाबा एवं उमाकांत झा बताते हैं कि इस विशिष्ठ तिथि पर भोलेनाथ की पूजा महाफलदाई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें