दुमका में महागठबंधन की 20 सदस्यीय कमेटी गठित
दुमका झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महागठबंधन की एक बीस सदस्यीय जिला समन्वयक समिति का गठन किया गया। विजय सिंह को संयोजक प्रमुख जबकि कांग्रेस के श्याम किशोर सिंह को संयोजक बनाया गया है। बैठक को संबोधित करते हेमंत सोरेन ने कहा कि जनता केंद्र सरकार से खफा है।
दुमका : झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महागठबंधन की एक बीस सदस्यीय जिला समन्वयक समिति का गठन किया गया। विजय सिंह को संयोजक प्रमुख जबकि कांग्रेस के श्याम किशोर सिंह को संयोजक बनाया गया है। बैठक को संबोधित करते हेमंत सोरेन ने कहा कि जनता केंद्र सरकार से खफा है। सरकार के कारण भ्रष्टाचार, मंहगाई चरम पर है। महागठबंधन के एक-एक कार्यकर्ता मजबूती से हर बूथ पर जाकर वोटरों को यह सब बताएं। केंद्र की जनविरोधी नीति के प्रति जागरूक करें। विधायक सह झामुमो के वरिष्ठ नेता स्टीफन मरांडी ने कहा कि समन्वय समिति को प्रखंड तक ले जाकर उसको गति देने की जरूरत है। समिति में सुभाष सिंह, शिव कुमार बास्की, धर्मेद्र कुमार सिंह, प्रो. मनोज अंबष्ट, पिटू अग्रवाल, प्रो. अंजुला वर्मा, महेश राम चंद्रवंशी समेत अन्य शामिल हैं।