बिना मास्क के 14 लोगों से वसूला 14 सौ रूपया
रामगढ़ बिना मास्क पहने हुए लोगों से प्रशासन द्वारा जुर्माना वसूलना शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को रामगढ़ बाजार में 14 लोगों को बिना मास्क के बाइक चलाते हुए पकड़ा गया। सभी से 14 सौ रूपये की वसूली की गयी। अभी तक प्रशासन ने चार दिनों में बिना मास्क पहने हुए 77 लोगों से 7700 रूपया जुर्माना के तौर पर वसूली किया जा चुका है। बीडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि लगातार चार दिनों से प्रशासन द्वारा बिना मास्क पहने हुए लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है लेकिन इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं।
संवाद सहयोगी, रामगढ़ : बिना मास्क पहने हुए लोगों से प्रशासन द्वारा जुर्माना वसूलना शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को रामगढ़ बाजार में 14 लोगों को बिना मास्क के बाइक चलाते हुए पकड़ा गया। सभी से 14 सौ रूपये की वसूली की गयी। अभी तक प्रशासन ने चार दिनों में बिना मास्क पहने हुए 77 लोगों से 7700 रूपया जुर्माना के तौर पर वसूली किया जा चुका है। बीडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि लगातार चार दिनों से प्रशासन द्वारा बिना मास्क पहने हुए लोगों से जुर्माना वसूला जा रहा है लेकिन इसके बाद भी लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं। प्रशासन लोगों को स्वयं की रक्षा के लिए ही मास्क लगाने का अनुरोध करती है। इसके बावजूद लोग कोरोना वायरस के प्रति गंभीर नहीं हो रहे हैं। यहां बता दें कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य है। प्रशासन द्वारा बार-बार लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके बाद भी लोग बेवजह बिना मास्क के घूमते नजर आ रहे हैं।