Move to Jagran APP

सभी मतदान केंद्र पर 11 को समर्पण दिवस

रामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 फरवरी को प्रखंड के सभी मतदान केंद्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Feb 2019 06:49 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 06:49 PM (IST)
सभी मतदान केंद्र पर 11 को समर्पण दिवस
सभी मतदान केंद्र पर 11 को समर्पण दिवस

रामगढ़ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा 11 फरवरी को प्रखंड के सभी मतदान केंद्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। जामा विधानसभा के संयोजक मनोज पांडेय ने कहा कि इसके लिए सभी बूथ के सक्रिय कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने जामा विधानसभा के 270 मतदान केंद्रों पर इसे मनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया। सभी मतदान केंद्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अíपत किया जाएगा। शुक्रवार को भाजपा मध्य क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्ष प्रसादी मांझी ने प्रखंड मुख्यालय में कई कार्यकर्ताओं के बीच दीनदयाल उपाध्याय का चित्र दिया गया। प्रखंड में 154 तथा जामा प्रखंड में 116 मतदान केंद्र मौजूद है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.