विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झारखंड में दसवीं की छात्रा से हैवानियत, जंगल में गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र सड़क पर छोड़ा; 11 के खिलाफ FIR

By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
Published: Sat, 04 Nov 2023 08:20 PM (IST)

दुमका से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां दसवीं की छात्रा का गैंगरेप कर निर्वस्त्र कर सड़क ...और पढ़ें

झारखंड में दसवीं की छात्रा से हैवानियत, जंगल में गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र सड़क पर छोड़ा
झारखंड में दसवीं की छात्रा से हैवानियत, जंगल में गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र सड़क पर छोड़ा

HighLights

  1. किशोरी ने शनिवार शाम थाना में मामला दर्ज कराया है।
  2. 3 नामजद के अलावा 8 अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज

जागरण संवाददाता, दुमका। दुमका में सीएसपी केंद्र से पैसा निकालने गई एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई। घटना 25 सितंबर की है।

घटना के 40 दिन के बाद किशोरी ने शनिवार शाम थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन नामजद के अलावा आठ आदिवासी युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शनिवार को पीड़िता घरवालों के साथ थाना पहुंची तो थाना प्रभारी को घटना की जानकारी दी।

पैसे निकालने गई थी पीड़िता 

पीड़िता के अनुसार, 25 सितंबर को सीएसपी केंद्र से छात्रवृत्ति का पैसे निकालने दुमका आई थी। घर लौटते समय रेलवे स्टेशन-मुखराली रोड पर दो बाइक सवार युवकों ने जबरन बाइक पर बैठा लिया और एक घर में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

उसके बाद फोन कर दो और साथी को बुलाया। इसके बाद सभी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद पहाड़ के पास जंगल में लेकर चले गए। वहां पर भी फोन कर चार साथियों को बुला लिया। सभी ने उसके साथ गलत काम किया।

गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र सड़क पर छोड़ा- छात्रा

छात्रा के मुताबिक, देर शाम हालत गंभीर होने पर निर्वस्त्र कर बाइक से सड़क किनारे छोड़ भाग गए। दूसरे दिन होश आने के बाद किसी तरह घर पहुंची। डर की वजह से घरवालों को कुछ नहीं बताया। काफी पूछने पर शनिवार को आपबीती सुनाई।

बताया कि वह एक विद्यालय में कक्षा दस की छात्रा है। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

तीन नामजद के अलावा आठ अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। घटना 25 सितंबर की है। ज्यादातर आरोपित चांदडीह के रहने वाले हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।- विजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, दुमका

यह भी पढ़ें: अब साथ में जेल की रोटी खाएंगे शाहरुख-सलमान, एक भाई ने लड़की को जलाकर मारा और दूसरे ने उसकी बहन का किया जीना दुश्‍वार

यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime News: घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा गया ASI, ऑटो छोड़ने के बदले मांगे थे रुपये; ACB ने दबोचा