विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yuva Express: हावड़ा से दिल्ली सबसे तेज पहुंचाने वाली युवा एक्सप्रेस बंद, रांची-पटना एसी एक्सप्रेस भी पटरी पर नहीं लौटेगी

By MritunjayEdited By:
Published: Wed, 16 Sep 2020 07:51 AM (IST)

Yuva Express युवा एक्सप्रेस दिल्ली के लिए सबसे कम समय में पहुंचाने वाली ट्रेन थी। राजधानी से धनबाद से दिल्ली ...और पढ़ें

Yuva Express: हावड़ा से दिल्ली सबसे तेज पहुंचाने वाली युवा एक्सप्रेस बंद, रांची-पटना एसी एक्सप्रेस भी पटरी पर नहीं लौटेगी
Yuva Express: हावड़ा से दिल्ली सबसे तेज पहुंचाने वाली युवा एक्सप्रेस बंद, रांची-पटना एसी एक्सप्रेस भी पटरी पर नहीं लौटेगी

धनबाद, जेएनएन।  Railways closed Yuva Express धनबाद से दिल्ली तक का सफर राजधानी से भी पहले पूरा करने वाली युवा एक्सप्रेस अब नहीं चलेगी। पूर्व रेलवे के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड की मुहर लग गई है। इसे स्थाई तौर पर नहीं चलाने का आदेश रेलवे ने जारी कर दिया है। हावड़ा से आनंद विहार के बीच चलने वाली यह ट्रेन धनबाद होकर गुजरती थी। कोरोना के कारण 22 मार्च को रेल परिचालन बंद होने के बाद से युवा एक्सप्रेस भी नहीं चल रही थी। अब यह ट्रेन पटरी पर नहीं लौटेगी।

राजधानी एक्सप्रेस से कम समय लेती थी युवा

युवा एक्सप्रेस दिल्ली के लिए सबसे कम समय में पहुंचाने वाली ट्रेन थी। राजधानी से धनबाद से दिल्ली 13 घंटे 50 मिनट लगते हैं। युवा 13 घंटे 16 मिनट में इस फासले को तय कर लेती थी। पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को स्थाई तौर पर बंद करने का प्रस्ताव दिया था। उनमें युवा एक्सप्रेस भी थी। कहा गया कि इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहती है। इससे नुकसान होता है।

 

युवाओं के लिए 60 फीसद सीटों वाली थी अकेली ट्रेन 

युवा एक्सप्रेस देश की पहली ट्रेन थी, जिसमें युवाओं के लिए 60 फीसद सीटें आरक्षित थीं। 18 से 45 वर्ष के कम आमदनी वाले युवाओं के लिए एसी चेयर कार का सफर मुहैया कराया गया। बाद में थर्ड और सेकेंड एसी कोच भी जोड़े गए। हावड़ा-नई दिल्ली के बीच 30 दिसंबर 2009 को पहली बार युवा एक्सप्रेस चली थी। बाद में इस ट्रेन का गंतव्य आनंदविहार तक किया गया।

रांची-पटना एसी एक्सप्रेस को भी रेड सिग्नल

पिछले साल फरवरी में चली रांची-पटना एसी एक्सप्रेस भी पटरी पर नहीं लौटेगी। धनबाद से खुलने वाली आसनसोल मेमू को भी स्थाई तौर पर बंद करने का आदेश जारी हो चुका है। लॉकडाउन के दाैरान झारखंड से तीन ट्रेनें छीन ली गई है। धनबाद-आसनसोल मेमू का बंद होना लोकल यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी है।