झरिया में युवक ने पड़ोसी की कार में लगाई आग, पुलिस ने पकड़ा
समीम ने पुलिस को बताया कि रात को अपने घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर चले गए थे। अचानक रात लगभग एक बजे गाड़ी की होर्न सुनाई दी। जब खिड़की से देखा तो गाड़ी जल रही थी। गाड़ी के पास के मो. मिनाज भाग रहा था।
संवाद सहयोगी, झरिया। झरिया: झरिया थाना क्षेत्र के शमशेर नगर आजाद स्कूल के पास रहने वाले मो. समीम शाह की गाड़ी डब्ल्यूबी06जी 0494 को वही के रहने वाले एक शरारती युवक मो. मिनाज अंसारी ने शुक्रवार की देर रात के अंधेरे में आग के हवाले कर दिया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। मो. समीम ने घटना की जानकारी झरिया पुलिस को दी। झरिया पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की। वही समीम ने पास के रहने वाले मिनाज के खिलाफ झरिया थाना में लिखित शिकायत दिया।
समीम ने पुलिस को बताया कि रात को अपने घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर चले गए थे। अचानक रात लगभग एक बजे गाड़ी की होर्न सुनाई दी। जब खिड़की से देखा तो गाड़ी जल रही थी। गाड़ी के पास के मो. मिनाज भाग रहा था। दरवाजा खोलने की कोशिश की तो किसी ने दरवाजा को बाहर से बंद कर दिया था। किसी तरह बाहर आया शोर बचाया तो आसपास के लोग आए और आग पर काबू पाया। लेकिन गाड़ी जल चुकी थी। गाड़ी का शीशा तोड़ कर साइकिल के टायर से आग लगाया गया था। शिकायत के आधार पर झरिया पुलिस ने मो. मिनाज को झरिया चार नंबर मेन रोड से पकड़ कर थाना ले आई। झरिया पुलिस मो. मिनाज से पूछताछ कर रही है।