Move to Jagran APP

पचास फीसद भागीदारी मांग रही आधी आबादी

महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं बल्कि 50 प्रतिशत भागीदारी पर आवाज उठाई गई।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 01:48 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 01:48 PM (IST)
पचास फीसद भागीदारी मांग रही आधी आबादी
पचास फीसद भागीदारी मांग रही आधी आबादी

धनबाद, जेएनएन। झारखंड प्रदेश युवा काग्रेस की तरफ से यहां स्वामी सहजानंद भवन में 'आधी आबादी पूरा हक' पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने हिस्सा लिया और आधी आबादी के हक व अधिकार विचार विमर्श किया। महिला सशक्तीकरण एवं उत्पीड़न को लेकर सवाल जवाब किया। साथ ही राजनीति सहित सरकारी सेवा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं बल्कि 50 प्रतिशत भागीदारी पर आवाज उठाई गई।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव सह युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि आज महिलाएं किसी रुप में कमजोर नहीं हैं। झांसी की रानी, प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा महिला सशक्तीकरण की साक्षी रही हैं। कांग्रेस महिलाओं के हक व अधिकार के लिए आवाज उठाती रही है आगे भी उठाती रहेगी। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में झारखंड युवा काग्रेस के प्रभारी दीपक मिश्रा, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यख गुंजन सिंह, दीपिका पांडेय, शाहिदा कमर, श्वेता सिंह, देविका प्रसाद ने महिलाओं एवं छात्राओं के सवालों के जवाब दिए। इससे पूर्व रास्ते में निरसा एवं गोविंदपुर में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू का मयूर शेखर झा के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिजीत राज ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.