तीन माह बाद होनी थी शादी, लड़की ने उठाया यह कदम; डोली के बदले घर से उठी अर्थी Dhanbad News
गुंजा द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद मां-बाप बेसुध हैं। शादी की तैयारी में जुटे पिता को लड़की की डोली के बदले अर्थी उठानी पड़ी है।
धनबाद, जेएनएन। गुंजा कुमारी की तीन माह बाद नवंबर में शादी होनी थी। मां-बाप शादी की तैयारी में जुटे थे। बेटी की शादी को लेकर मन में तरह-तरह से सपने थे। सपने धरे की धरे रह गए। न जाने काैन की बात हुई और 23 वर्षीय गुंजा रविवार की रात दुपट्टे को फंदा बना झूल गई। उसकी माैत के बाद मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।
बीसीसीएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी अतरी मणि सिंह के भूली स्थित आवास पर रविवार की रात उनकी बेटी गुंजा ने आत्महत्या कर ली। सिंह के अनुसार बेटी की नवंबर माह में शादी होनी थी। घरवालों के मुताबिक सभी रोज एक साथ सोते थे। लेकिन बीती रात गुंजा पूजा वाले कमरे में अकेले सोने चली गई। सुबह जब घरवाले सोकर उठे तो देखा कि गुंजा अपने दुपट्टे के सहारे पंखे से झूल रही है। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लड़की द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद मां-बाप बेसुध हैं। शादी की तैयारी में जुटे पिता को लड़की की डोली के बदले अर्थी उठानी पड़ी है।