Move to Jagran APP

विश्व एड्स दिवस: धनबाद ज‍िले का डेटा आपको कर देगा हैरान... देख‍िए प‍िछले 12 वर्षो का र‍िकार्ड

केंद्र में जांच के दौरान इस वर्ष जनवरी 2022 से लेकर नवंबर 2022 के बीच 189 एचआईवी से संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें से 60 प्रतिशत संख्या पुरुषों की है। जबकि इनमें 40 प्रतिशत संख्या महिलाओं की है। 10 वर्ष से कम उम्र के लगभग 175 बच्चे हैं।

By Jagran NewsEdited By: Atul SinghPublished: Wed, 30 Nov 2022 10:41 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 10:41 PM (IST)
विश्व एड्स दिवस: धनबाद ज‍िले का डेटा आपको कर देगा हैरान... देख‍िए प‍िछले 12 वर्षो का र‍िकार्ड
40 प्रतिशत संख्या महिलाओं की है। 10 वर्ष से कम उम्र के लगभग 175 बच्चे हैं।

मोहन गोप, धनबाद: निरसा की रहने वाली 30 वर्षीय सीमा (बदला हुआ नाम) काफी कमजोर हो रही थी। कई जगह दिखाने के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ, तो डॉक्टरों ने एचआईवी करने की सलाह दी। एसएनएमएमसीएच के एंटी रेट्रोवायरल थेरेपी केंद्र (एआरटी) में जांच करने के बाद सीमा एचआईवी संक्रमित पाई गई। लेकिन चौंकाने वाली बात तब सामने आई जब उसके पति की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई। दरअसल, सीमा की तरह धनबाद में 35 ऐसी एचआईवी पीड़ित महिलाएं मिली हैं, जिनके पति एचआईवी नेगेटिव मिले हैं। अर्थात उनके पति को एचआईवी की बीमारी नहीं है। अब ऐसी रिपोर्ट आने के बाद केंद्र के डॉक्टर भी हैरान है। डॉक्टरों का कहना है विभिन्न कारणों से ऐसा हो रहा है। संक्रमित होने वाले में अधिकांश महिलाएं ऐसी हैं जो बाहरी कामकाजी हैं। इसमें अधिकांश के पति बाहर रहते हैं। केंद्र में काउंसलिंग के बाद यह महिलाएं सजग हैं।

loksabha election banner

165 संक्रमित पुरुष ऐसे, जिनकी पत्नियां है नेगेटिव

मजेदार बात यह है कि एचआईवी से संक्रमित 165 पुरुष ऐसे पाए गए हैं जिनकी पत्नियां जांच के बाद नेगेटिव पाई गई हैं। इसमें अधिकांश पुरुष ऐसे पाए गए हैं जो बाहर में नौकरी करते हैं। और वही एचआईवी जैसी बीमारी की चपेट में आए हैं। हालांकि केंद्र में काउंसलिंग के बाद ऐसे पुरुषों ने स्त्रियों को बीमारी ना हो इसके लिए कई कदम उठाए हैं। यही वजह है कि पत्नियां सुरक्षित है।

नवंबर तक मिले 189 मरीज, युवाओं की बढ़ रही संख्या

केंद्र में जांच के दौरान इस वर्ष जनवरी 2022 से लेकर नवंबर 2022 के बीच 189 एचआईवी से संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें से 60 प्रतिशत संख्या पुरुषों की है। जबकि इनमें 40 प्रतिशत संख्या महिलाओं की है। 10 वर्ष से कम उम्र के लगभग 175 बच्चे हैं। केंद्र के सीनियर काउंसलर अभय कुमार बताते हैं कि खासकर 35 वर्ष से कम उम्र के लोग ज्यादा मरीज हो रहे हैं।

इस वर्ष का थीम बराबरी

विश्व स्वास्थ्य संगठन की पहल पर शुरू किए गए विश्व एड्स दिवस को हर साल एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल समाज में फैली असमानता को दूर कर एड्स को जड़ से खत्म करने की दिशा में जरूरी कदम बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर 'ईक्वलाइज' यानी 'बराबर' थीम पर विश्व एड्स दिवस मनाया जा रहा है।

जानें 12 वर्षों धनबाद में मरीजों का हाल

वर्ष     मरीजों की संख्या

2010  150

2011  475

2012  700

2013  996

2014  1271

2015  1502

2016  1710

2017  2050

2018  2301

2019  2650

2020  2900

2021  3101

2022  3290 (नवंबर तक)

कोट

एचआईवी के प्रति लोगों को जागरूक करना जरूरी है। जागरूकता के कारण बीमारी को हम काफी नियंत्रित कर सकते हैं। केंद्र में ऐसे मरीजों के लिए जांच से लेकर दवाइयां तमाम चीजें उपलब्ध है।

डॉ पीके राय, चिकित्सक, एआरटी सेंटर, एसएनएमएमसीएच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.