मानदेय भुगतान न होने पर करेंगे कार्य बहिष्कार
दुमका आउटसोíसंग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को डायग्नोस्टिक सेंटर में हुई। बैठक आउटसोíसंग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विभास कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से कर्मचारियों की मानदेय और कंपनी की मनमानी रवैया को लेकर विचार विमर्श किया गया।
जागरण संवाददाता, दुमका : आउटसोíसंग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को डायग्नोस्टिक सेंटर में हुई। बैठक आउटसोíसंग स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विभास कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से कर्मचारियों की मानदेय और कंपनी की मनमानी रवैया को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कर्मियों का शोषण और मनमाने तरीके से मानदेय का भुगतान किया जा रहा है। आवंटन आने के बाद भी बहुत से कर्मियों को मानदेय नहीं दिया गया है। रामगढ़, गोपीकंदर, मसलिया, जामा, सरैयाहाट, काठीकुंड व शिकारीपाड़ा प्रखंड के कर्मियों ने बताया कि कुछ को मानदेय दिया गया लेकिन अधिकांश वंचित हैं। 8 से 10 माह का मानदेय बकाया है। संघ के जिला सचिव वरुण कुमार ने कर्मियों को आश्वस्त किया कि आने वाले समय में मांगों को लेकर उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। वेतन भुगतान में विलंब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कंपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाती है तो कार्य बहिष्कार के लिए विवश होना होगा। बैठक में राजीव नयन तिवारी, तपन ठाकुर, विनीता कुमारी व विभाष कुमार आदि मौजूद थे।