Move to Jagran APP

नीले रंग की सिटी बसें चलाती नजर आएंगी महिलाएं, जानिए डीएमसी की तैयारी

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों के ग्रुप को बसों का संचालन सौंपने की तैयारी है। रूट निर्धारण के बाद स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बसें चलवाई जाएंगी।

By mritunjayEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 11:14 AM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 11:14 AM (IST)
नीले रंग की सिटी बसें चलाती नजर आएंगी महिलाएं, जानिए डीएमसी की तैयारी
नीले रंग की सिटी बसें चलाती नजर आएंगी महिलाएं, जानिए डीएमसी की तैयारी

धनबाद, जेएनएन। नगर निगम में सिटी बस नए नए कलेवर के साथ नीले रंग में दौडऩे के लिए तैयार है। पांच पुरानी सिटी बसों की नए सिरे से री-मॉडलिंग की गई है। आसनसोल स्थित स्वराज माजदा वर्कशॉप में नीले रंग में री-मॉडल कराया गया है। बसें लाल रंग से नीले रंग परिवर्तित कर निगम में लाई गई हैं। निगम परिसर में पांचों सिटी खड़ी हैं, जिसे चलने के लिए जल्द सड़कों पर उतारा जाएगा। बसों का संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाएं करेंगी। नगर निगम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों के ग्रुप को बसों का संचालन सौंपने की तैयारी है। बसों का रूट निर्धारण के बाद स्वयं सहायता समूह के माध्यम से बसें चलवाई जाएंगी। 

loksabha election banner

प्रयोग सफल रहने पर और की होगी री-मॉडलिंगः पुरानी सिटी बसों का री-मॉडलिंग सफल रहने पर अगले चरण में और बसें भेजी जाएंगी। धनबाद नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि अभी री-मॉडलिंग का प्रयोग करके देख रहे हैं। प्रयोग सफल रहा तो और बसें दुरुस्त करने भेजेंगे। निगम की देखरेख में बसें चलवाई जाएंगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.