विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हवस मिटाने के बाद गला दबाकर कर दी महिला की हत्या

By Sachin MishraEdited By:
Published: Fri, 09 Jun 2017 12:21 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jun 2017 04:11 PM (IST)

दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपियों ने अहम खुलासा किया है।

हवस मिटाने के बाद गला दबाकर कर दी महिला की हत्या
हवस मिटाने के बाद गला दबाकर कर दी महिला की हत्या

भूली, जेएनएन। महिला की हत्या कर धारजोरी के कुंए में फेंक देने के मामले में पुलिस ने झारखंड मोड़ निवासी पंक्चर दुकान संचालक अजरुन सिंह को दबोचा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने भूली ई ब्लॉक क्वार्टर नंबर 499 निवासी एलआइसी एजेंट विजय कुमार को भी दबोचा है। अजरुन ने पुलिस को बताया कि उक्त महिला कॉलगर्ल थी और रकम लेनदेन में हुए विवाद में दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। मरने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया था।

बुधवार को ग्रामीणों ने इलाके के सूखे कुएं में एक महिला का शव देखा था। शव की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसका पोस्टमार्टम कराया था। पुलिस को ये जानकारी हाथ लगी कि उसकी गला दबा कर हत्या की गई फिर उसे फेंक दिया था। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई थी। सुराग पाने के बाद दोनों को पकड़ा गया।

धनबाद स्टेशन से लेकर गए थे महिला को :

अर्जुन ने पुलिस को बताया कि वह और विजय उक्त महिला को धनबाद स्टेशन से लाया गया था। दोनों मिलकर उसे लाए थे। दोनों ने शराब पी रखी थी। हवस मिटाने के बाद जब उसे पैसे दिए तो वह भड़क गई। वह एक हजार रुपये मांग रही थी, जबकि वे लोग उसे पांच सौ रुपये दे रहे थे। चूंकि वह गूंगी थी, इसलिए बोल नहीं पा रही थी, लेकिन वह हल्ला करने लगी। इसी बात पर वे लोग गुस्सा हो गए।

अजरुन के मुताबिक विजय ने उसे कहा कि मार दो। विजय के बोलते ही उसने गर्दन पकड़ ली और विजय ने उसका पैर पकड़ लिया। फिर दोनों ने मिलकर उसकी जान ले ली। मरने के बाद उसे कुएं में फेंक दिया और चलते बने थे। अजरुन की पंक्चर दुकान मौका-ए-वारदात से महज कुछ दूरी पर है। 

यह भी पढ़ेंः बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़, भड़का आक्रोश

यह भी पढ़ेंः झारखंड के खेल मंत्री अमर को बाउरी एक हजार रुपये का जुर्माना