Move to Jagran APP

पौ फटते ही गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजी न्यू मटकुरिया रेलवे कॉलोनी, रिकवरी एजेंट उपेंद्र की चाची घायल Dhanbad News

Woman shot dead in Matkuria शहर का मटकुरिया इलाका शुक्रवार सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। न्यू मटकुरिया रेलवे कॉलोनी में घटना घटी। इसमें मीरा देवी नाम की एक गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 10:00 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 11:52 AM (IST)
पौ फटते ही गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजी न्यू मटकुरिया रेलवे कॉलोनी, रिकवरी एजेंट उपेंद्र की चाची घायल Dhanbad News
धनबाद के न्यू रेलवे कालोनी मटकुरिया में फायरिंग से क्षतिग्रस्त वाहन।

धनबाद, जेएनएन। शहर का मटकुरिया इलाका शुक्रवार सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। न्यू मटकुरिया रेलवे कालोनी में चर्चित रिकवारी एजेंट उपेंद्र सिंह ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर अपनी चाची और चेचेरे भाई को घायल कर दिया। चाची मीरा देवी गंभीर रूप से घायल हैं। उनका इलाज दुर्गापुर में चल रहा है। जवाबी हमले में उपेंद्र सिंह के पिता मारकंडे सिंह घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत है।

loksabha election banner

शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे मटकुरिया रेलवे कॉलोनी में रहने वाले पिंटू सिंह और उनके स्वजन पर चचेरे भाई उपेंद्र सिंह ने हमला किया। नौ चक्र गोली चलाई।  एक गोली पिंटू सिंह के पेट में, उनकी मां मीरा देवी के सिर में और भाई सिंटू सिंह के सिर से सट कर एक गोली निकल गई। गोली लगने के बाद तीनों जमीन पर गिर पड़े । आसपास के लोगों ने तीनों को उठा कर पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पिंटू सिंह और उनकी मां मीरा देवी को तत्काल दुर्गापुर रेफर कर दिया गया। जबकि सिंटू सिंह का इलाज पीएमसीएच में ही चल रहा है।

इधर घटना से गुस्साए लोगों ने पास खड़ी उपेद्र सिंह की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। उसके पिता मारकंडे सिंह पर हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस टीम पहुंची तब तक उपेंद्र सिंह फरार हो गया था। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र में घटी घटना के संबंध में इंस्पेक्टर वीर कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में उपेंद्र सिंह ने गोली चलाई है। घटना के बाद से उपेंद्र सिंह फरार हो गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर पिंटू के भाई सिंटू सिंह ने बताया कि उपेंद्र सिंह अपराधिक चरित्र का रहा है। घटना स्थल से पुलिस ने एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया है।  

उपेंद्र सिंह के पिता मारकंडे सिंह और पिंटू सिह के परिवार के बीच सुबह से विवाद चल रहा था। पहले दोनों परिवारों के बीच लाठी डंडे चले और इसी बीच उपेंद्र सिंह ने अपनी कमर से पिस्टल निकाल पिंटू सिंह की मां पर फायर कर दिया। गोली लगते ही मीरा देवी जमीन पर गिर पड़ी। उपेंद्र ने दूसरी गोली पिंटू सिंह पर और तीसरी गोली सिंटू सिंह पर चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद उपेंद्र सिंह फरार हो गया। इधर उपेंद्र सिंह के पिता मारकंडे सिंह को पाटलीपुत्र नर्सिंंग होम में भर्ती कराया है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.