Move to Jagran APP

धनबाद स्टेशन पर फांसी लगा महिला ने की जीवन यात्रा समाप्त

रेल यात्रियों की नजर धनबाद रेल स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज के नीचे प्लेटफार्म संख्या 4-5 के बीच महिला के लटकते शव पर पड़ी। उसे देखने के लिए यात्रियों की भीड़ लग गई।

By mritunjayEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 11:20 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 11:20 AM (IST)
धनबाद स्टेशन पर फांसी लगा महिला ने की जीवन यात्रा समाप्त
धनबाद स्टेशन पर फांसी लगा महिला ने की जीवन यात्रा समाप्त

loksabha election banner
v style="text-align: justify;">धनबाद, जेएनएन। धनबाद रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज के नीचे शनिवार को एक महिला ने साड़ी को फांसी का फंदा बना आत्महत्या कर ली है। महिला की उम्र 30 के आसपास है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। 
शनिवार सुबह रेल यात्रियों की नजर धनबाद रेल स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज के नीचे प्लेटफार्म संख्या  4-5 के बीच महिला के लटकते शव पर पड़ी। उसे देखने के लिए यात्रियों की भीड़ लग गई । तुरंत रेल पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू की। महिला की उम्र 30 के आसपास है। शव रेल ब्रिज के लोहे से लटका हुआ था। रेल पुलिस को शव के पास से एक पर्स मिले जिसमे 150 रुपये नकद हैं। पास में कुछ फल भी रखा हुआ था। धनबाद रेल थाना प्रभारी एचएन सिंह ने बताया कि महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला की पहचान और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.