Move to Jagran APP

Giridih: गावां में कुएं से निकला मां-बेटे का शव, पिता ने लड़की के ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

महिला शुक्रवार की रात से ही अपने बेटे के साथ ससुराल पंडरिया से गायब थी। ससुराल में सास-गोतनी और ससुर से विवाद हुआ था। शव उसके ससुराल से करीब एक किमी दूर मिला है।

By MritunjayEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 10:08 AM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 10:08 AM (IST)
Giridih: गावां में कुएं से निकला मां-बेटे का शव, पिता ने लड़की के ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
Giridih: गावां में कुएं से निकला मां-बेटे का शव, पिता ने लड़की के ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

गिरिडीह, जेएनएन। गावां थाना अंतर्गत कोनारबांक में खेत के बीच में स्थित एक कुएं में रविवार की सुबह 28 वर्षीय महिला पुष्पा देवी उर्फ प्रमीला देवी एवं उसके एक साल के मासूम बेटे ऋषि की लाश मिली। मासूम बेटे का शव उसकी मां के आंचल से लिपटा हुआ था। महिला शुक्रवार की रात से ही अपने बेटे के साथ अपने ससुराल पंडरिया से गायब थी। ससुराल में सास-गोतनी और ससुर से विवाद हुआ था। उसका शव उसके ससुराल से करीब एक किमी दूर मिला है। उसका पति रमेश यादव मुंबई में है। वह वहां मजदूरी करता है।

loksabha election banner

महिला का मायका भी गावां थाना क्षेत्र के बादीडीह पंचायत के ही खीरुडीह गांव में है। सूचना मिलते ही गावां पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा, एएसआई पप्पू कुमार एवं रामनरेश राम ने घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा ने बताया कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का, जांच के बाद ही पता चल पाएगा।

इधर घटना स्थल पर पहुंचे महिला के पिता रोहन कुमार, मां चमेली देवी एवं भाई नरेश यादव ने आरोप लगाया है कि ससुरालवालों ने मां-बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया है। कुएं के मुंडेर पर एक जोड़ा चप्पल मिला है। चप्पल साफसुथरा है जबकि कुएं तक जाने का रास्ता कीचड़मय है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.