Move to Jagran APP

माता की विदाई के साथ मौसम ने ली अंगड़ाई, तड़के जैकेट-मफलर पहनकर निकले लोग

धनबाद मां दुर्गा की विदाई के साथ ही मौसम ने अंगड़ाई ने ले ली। एकाएक पारा लुढ़क गया। इससे ठंड का एहसास होने लगा है। विजयादशमी की शाम से ही लोग हल्की सिहरन महसूस लगे थे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 07:26 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 07:26 PM (IST)
माता की विदाई के साथ मौसम ने ली अंगड़ाई, तड़के जैकेट-मफलर पहनकर निकले लोग
माता की विदाई के साथ मौसम ने ली अंगड़ाई, तड़के जैकेट-मफलर पहनकर निकले लोग

धनबाद : मां दुर्गा की विदाई के साथ ही मौसम ने अंगड़ाई ने ले ली। एकाएक पारा लुढ़क गया। इससे ठंड का एहसास होने लगा है। विजयादशमी की शाम से ही लोग हल्की सिहरन महसूस लगे थे। मंगलवार तड़के शहर का मौसम दिसंबर-जनवरी की सुबह जैसा हो गया। सुबह के लगभग नौ बजे तक कोहरा छाया रहा। लोग स्वेटर, जैकेट और मफलर लेकर घरों से निकले। मॉर्निग वॉक के लिए निकली महिलाएं गर्म चादर की आगोश में दिखीं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 दिनों में न्यूनतम तापमान में 11 से 12 डिग्री तक कमी आई है। 15 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 से 35 और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री पर था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 पर पहुंच गया और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री पर आ गया। तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी का एहसास होने लगा है।

loksabha election banner

मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव के मुताबिक धनबाद से मानसून की विदाई अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में ही हो गई थी। राज्य के ज्यादातर हिस्सों से 26 अक्टूबर को ही दक्षिण-पश्चिम मानसून का प्रभाव खत्म हो चुका है। अब पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से मौसम में ठंडक आ गई है। धीरे-धीरे इसका प्रभाव जाएगा। इससे ठंड भी बढ़ेगी। धनबाद में पांच फीसद कम हुई बारिश :

धनबाद में एक से 27 अक्टूबर तक होनेवाली बारिश में पांच फीसद की कमी रही। सामान्य बारिश 86.5 एमएम होना चाहिए था, जो 82.5 एमएम ही रहा। 30 अक्टूबर तक का संभावित तापमान :

बुधवार अधिकतम 30 न्यूनतम 16

गुरुवार अधिकतम 29 न्यूनतम 17

शुक्रवार अधिकतम 30 न्यूनतम 17

शनिवार अधिकतम 29 न्यूनतम 18


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.