IRCTC: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... धनबाद से चेन्नई और बेंगलुरु के लिए विंटर स्पेशल ट्रेन
बेंगलुरू जानेवाली ट्रेन काटपाडी होकर चलेगी जिसे वेल्लूर इलाज कराने जानेवाले यात्री अपना विकल्प चुन सकते हैं। दोनों स्पेशल ट्रेनों में मंगलवार से बुकिंग शुरू हो जाएगी।
धनबाद, जेएनएन। यूं तो धनबाद से न तो नई टे्रन खुलती है और न ही स्पेशल टे्रनें ही मिल पाती हैं। पर अब रेलवे ने धनबाद को एक साथ दो स्पेशल टे्रनों की सौगात दे दी है। 10 जनवरी को धनबाद से दक्षिण भारत के लिए दो टे्रनें एक साथ चलेंगी। इनमें सुबह धनबाद से चेन्नई और रात में धनबाद से बेंगलुरु की टे्रन है।
बेंगलुरू जानेवाली टे्रन काटपाडी होकर चलेगी जिसे वेल्लूर इलाज कराने जानेवाले यात्री अपना विकल्प चुन सकते हैं। दोनों स्पेशल टे्रनों में मंगलवार से बुकिंग शुरू हो जाएगी। स्पेशल टे्रन होने की वजह से नियमित की तुलना में थोड़ा ज्यादा किराया चुकाना होगा। धनबाद के साथ बोकारो और रांची के यात्रियों को भी दक्षिण भारत जाने के लिए नया विकल्प मिल जाएगा।
- 03307 धनबाद-चेन्नई सेंट्रल
धनबाद - सुबह 9.45
बोकारो - सुबह 11.35
रांची - दोपहर 1.50
चेन्नई सेंट्रल - शाम 7
इन स्टेशनों से होकर चलेगीः चंद्रपुरा, मुरी, राउरकेला, झारसुगड़ा, विजयनगरम, विजयवाडा और गुडूर।
- 03309 धनबाद - बेंगलुरु
धनबाद - रात 9.00
बोकारो - रात 10.38
रांची - रात 1.00
काटपाडी - रात 2.45
बेंगलुरु - सुबह 8.00
इन स्टेशनों से होकर चलेगीः चंद्रपुरा, मुरी, राउरकेला, झारसुगड़ा, विजयनगरम, विजयवाडा, गुडूर, रेनीगुंटा, काटपाडी और जोलारपेट्टई।