Move to Jagran APP

साहब! ठंड बीत जाएगी तब देंगे स्वेटर व पोशाक

अभी तक पोशाक की राशि छात्रों को मिलती थी, इस बार महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पोशाक वितरण की योजना बनाई गई है।

By mritunjayEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 12:59 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 12:59 PM (IST)
साहब! ठंड बीत जाएगी तब देंगे स्वेटर व पोशाक
साहब! ठंड बीत जाएगी तब देंगे स्वेटर व पोशाक

धनबाद, जेएनएन। हर सरकारी स्कूल में पहली से आठवीं में अध्ययनरत छात्रों को पोशाक मिलती है। इस बार स्वेटर का भी प्रावधान किया गया है। प्रति छात्र 600 रुपये खर्च किए जाने हैं। अभी तक पोशाक की राशि छात्रों को मिलती थी, इस बार महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से पोशाक वितरण की योजना बनाई गई है। लेकिन लग नहीं रहा है कि छात्रों को समय पर पोशाक मिल पाएगी। शनिवार को जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में कई बातें निकलकर सामने आई। चर्चा है कि स्वयं सहायता समूह (एसएसजी) को प्रति छात्र 100 रुपये सिलाई की दरकार है। सभी एसएसजी को अभी तक सिलाई मशीन भी नहीं मिली है। पोशाक तैयार करने के लिए कपड़ा खरीदना है, जिले भर में एकरूपता भी बनाए रखना है और इसी में छात्रों को स्वेटर भी दिया जाना है। ठंड ने दस्तक दे दी है। अभी तक यही तय नहीं हो पाया है कि पोशाक कब और कैसे तैयार होगी, पहली से छठी में पढऩे वाले दो लाख 35 हजार छात्रों की ड्रेस तैयार करने के लिए कितना समय लगेगा, स्वेटर की खरीदारी कैसे होगी और 600 रुपये में छात्रों को तमाम सुविधाएं मिल भी पाएंगी या नहीं। ऐसे में छात्रों को पोशाक समय से मिल भी पाएगी या नहीं, इस बात की चर्चा शिक्षकों में है। 

loksabha election banner

फैक्ट फाइल

- पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्वयं सहायता समूह (एसएसजी) के माध्यम से पोशाक उपलब्ध कराया जाएगा।

- कुल दो लाख 35 हजार 757 छात्रों को पोशाक मिलेगी।

- पहली से पांचवीं के एक लाख 48 हजार 953 और छठी से आठवीं में 86784 छात्रों को मिलेगी पोशाक।

- प्रति छात्र 600 रुपये की दर से कुल 14 करोड़ 14 लाख 42 हजार रुपये खर्च होंगे।

- जिले के पांच प्रखंडों की एसएसजी की महिलाओं को पोशाक निर्माण के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

- इसमें बलियापुर, गोविंदपुर, निरसा, पूर्वी टुंडी और तोपचांची प्रखंड शामिल।

- शेष प्रखंडों इन्हीं एसएसजी से टैग किए जाएंगे।

प्रखंडवार छात्र संख्या एवं निर्धारित राशि

प्रखंड       1-5     6-8    राशि (लाख में)

बाघमारा     21290  12207  200.98 

बलियापुर    10952  6881   107.00

धनबाद      19718  11950  190.01

गोविंदपुर    23665  13226  221.35

झरिया       14465  9597    144.37

निरसा       28520  15467   263.92

तोपचांची   11176   7624    112.80

पूर्वी टुंडी   5885    3078    53.78

टुंडी        13282  6754    120.22

कुल      148953  86784   1414.42

सिलाई मशीन, कपड़ा और स्वेटर की खरीदारी पर निर्णय नहीं हो सका। पोशाक के चलते स्वेटर खरीद का मामला भी फंसा हुआ है। विभाग की ओर से भी स्वेटर खरीद को लेकर कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है। पोशाक बनाने की जिम्मेवारी स्वयं सहायता समूह को दी जा रही है। फिलहाल बैठक में बहुत कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है।

- विनीत कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.