Move to Jagran APP

कोल इंडिया के साथ मिलकर करेंगे विस्थापन की समस्या का समाधान : पीएन सिंह

झरिया झरिया कोयलांचल में विस्थापन की समस्या का समाधान कोल इंडिया के अधिकारियों के साथ मिलकर करेंगे। उक्त बातें धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने सोमवार को एमओसीपी स्थित अलकडीहा पंचायत भवन में कंबल वितरण के दौरान ग्रामीणों से कही।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 08:35 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 08:35 PM (IST)
कोल इंडिया के साथ मिलकर करेंगे विस्थापन की समस्या का समाधान : पीएन सिंह
कोल इंडिया के साथ मिलकर करेंगे विस्थापन की समस्या का समाधान : पीएन सिंह

झरिया : झरिया कोयलांचल में विस्थापन की समस्या का समाधान कोल इंडिया के अधिकारियों के साथ मिलकर करेंगे। उक्त बातें धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने सोमवार को एमओसीपी स्थित अलकडीहा पंचायत भवन में कंबल वितरण के दौरान ग्रामीणों से कही। कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना काल में भी देश के लोगों को भूख से मरने नहीं दिया। गरीबों के बीच अनाज बंटवाया। जनधन खाता में महिलाओं को राशि दी। किसानों को समृद्ध करने के लिए किसान समृद्धि योजना लागू की। कहा कि वर्ष 2020 संघर्षमय रहा। भारत सरकार व भाजपा ने हर तरह से भारत वासियों की मदद की। खुशी है कि अब संघर्ष के दिन चले गए। नया साल आ गया है। यह उम्मीदों से भरा वर्ष है। इस वर्ष में हमें और आगे बढ़ने की जरूरत है। कोरोना का टीका लोगों को मुफ्त में मिलेगा। कोरोना काल में कांग्रेस, झामुमो, मासस, राजद के नेताओं ने लोगों की मदद नहीं की। भाजपा के लोग रात दिन लोगों की सेवा में लगे रहे। अब हमारा लक्ष्य घर-घर पानी की व्यवस्था करना है। 2024 तक यह भी पूरा हो जाएगा। सिदरी के विधायक इंद्रजीत महतो ने कहा कि कोलियरी क्षेत्र के आसपास जो पानी बर्बाद हो रहा है, उसे बीसीसीएल की खदानों से पाइप लाइन के माध्यम से गांवों में खेती के लिए पहुंचाया जाए। सांसद इस पर पहल करें। पानी मिलने से किसान आत्मनिर्भर होंगे। इस दौरान सांसद व विधायक ने गरीबों के बीच डेढ़ सौ कंबल का वितरण किया। मौके पर संतलाल प्रमाणिक, घनश्याम ग्रोवर, मंटू रवानी, मुखिया सुभाष मुखर्जी, मिटू साह, जयराम रवानी, विरंची सिंह, गुलशन सिंह, सुशील सिंह, अशोक महतो, गुप्तेश्वर साह, विजय रवानी आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.