Move to Jagran APP

महागठबंधन पर सहमति की तरह सीटों के बंटवारे को लेकर झामुमो सुप्रीमो आश्वस्त

झामुमो के 47वें स्थापना दिवस एवं संघर्ष यात्रा को लेकर धनबाद जिले के पदाधिकारियों के साथ झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने शुक्रवार को बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में समीक्षा बैठक की।

By mritunjayEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 11:25 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 11:25 AM (IST)
महागठबंधन पर सहमति की तरह सीटों के बंटवारे को लेकर झामुमो सुप्रीमो आश्वस्त
महागठबंधन पर सहमति की तरह सीटों के बंटवारे को लेकर झामुमो सुप्रीमो आश्वस्त

धनबाद, जेएनएन।17 जनवरी को झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास पर भाजपा विरोधी तमाम दलों के बीच जैसे महागठबंधन बनाने पर सहमति उसी तरह सीटों के बंटवारे पर भी राय बन जाने को लेकर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन पूरी तरह आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा है कि महागठबंधन में शामिल काैन सी पार्टी कितने और किस-किस सीट पर चुनाव लड़ेगी अगली बैठक में सब साफ हो जाएगा। 

loksabha election banner

झामुमो के 47वें स्थापना दिवस एवं संघर्ष यात्रा को लेकर धनबाद जिले के पदाधिकारियों के साथ झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने शुक्रवार को बरवाअड्डा स्थित अपना ढाबा में समीक्षा बैठक की। उन्हें आवश्यक दिशानिर्देश दिये। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि झारखंड में महागठबंधन का प्रारूप तैयार हो रहा है। जल्द ही टिकट बंटवारा तय कर लेंगे। सोरेन ने कहा कि महागठबंधन को लेकर पहले दौर की बात सकारात्मक रही है। अगली बैठकों में सीटों का बंटवारा हो जाएगा। इस बार झारखंड से भाजपा का सफाया तय है। 

सोरेन दुमका से रांची जाने के क्रम में यहां रुके थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने मिलकर लोगों को जो सब्जबाग दिखाया था वह जनता देख चुकी है। आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में जनता जवाब देगी। झारखंड में विकास के सवाल पर कहा कि विकास सिर्फ विज्ञापनों में ही दिखता है। धरातल में झारखंड का विनाश ही हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी बढ़ी है। यहां के युवक दूसरे प्रदेशों में रोजगार करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे अधिक दुर्भाग्य क्या हो सकता है कि खनिज संपदा से भरपूर झारखंड के लोगों को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है। मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, केंद्रीय सदस्य सह जिप सदस्य दुर्योधन प्रसाद चौधरी, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ केंद्रीय सचिव पैगाम अली, वकील महतो, प्राणचंद्र सोरेन, अख्तर हुसैन, संजय सोरेन, अजय हांसदा, माथुर अंसारी, मंटू चौहान, अताउल्ला अंसारी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.