Move to Jagran APP

हेमंत ने कहा जीवन व जीविका के लिए निर्णय लेते रहेंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दुमका पहुंचे। उन्होंने कहा कि दो फरवरी को स्थापना दिवस पर दिए गए गुरुजी शिबू सोरेन के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता झारखंड के बाकी हिस्सों के साथ बंगाल उड़ीसा और बिहार तक पहुंचाते रहे हैैं।

By Gautam OjhaEdited By: Published: Tue, 25 Jan 2022 07:02 PM (IST)Updated: Tue, 25 Jan 2022 07:02 PM (IST)
हेमंत ने कहा जीवन व जीविका के लिए निर्णय लेते रहेंगे
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की फाइल फोटो। जागरण

जागरण संवाददाता, दुमका। गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दुमका आए। पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के खिजुरिया आवास पर हुए झामुमो की संताल परगना प्रमंडलीय बैठक में भी सीएम शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उनकी सरकार लोगों के जीवन और जीविका के लिए निर्णय लेती रहेगी। यही सबसे अहम है। जनता सकुशल रहेगी तो ध्वस्त हुई व्यवस्था को फिर से बहाल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह संताल परगना प्रमंडल के हरेक जिला में झामुमो का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। दो फरवरी को दुमका में भी 43 वां स्थापना दिवस समारोह होगा। इसमें कोविड की गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा ताकि विरोधी तिल का ताड़ नहीं बना सके। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण की वजह से मुश्किलों का दौर जारी है। इसका वायरस हमेशा रंग-रूप बदल रहा है। इस वजह से अनिश्चितता का वातावरण है। इसलिए सब लोग सावधानी बरते।

loksabha election banner

स्थापना दिवस का स्वरुप पर केंद्रीय समिति लेगी फैसला ः हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो के स्थापना दिवस के स्वरुप पर केंद्रीय समिति फैसला लेगी। केंद्रीय समिति जल्द सब कुछ तय कर लेगी। उन्होंने कहा कि दो फरवरी को स्थापना दिवस पर दिए गए गुरुजी शिबू सोरेन के संदेश को पार्टी कार्यकर्ता झारखंड के बाकी हिस्सों के साथ बंगाल, उड़ीसा और बिहार तक पहुंचाते रहे हैैं। इस बार यह संदेश गांव-गांव तक जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बड़े दल कोरोना जैसे माहौल में भी जुगाड़ लगा लेते हैैं। झामुमो मजदूर, किसान व गरीबों की पार्टी है। इसलिए गरीबों का दर्द समझती है। वैश्विक महामारी की मार सीधे तौर गरीबों पर पड़ी है।

आरपीएन के भाजपा में जाने पर बोलने से परहेज किए सीएम ः कांग्रेस के झारखंड प्रभारी रहे आरपीएन सिंह के भाजपा में जाने पर कुछ बोलने से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परहेज किया। इस पर सवाल हुए तो मीडिया से उन्होंने कहा कि रांची से दुमका आने के दौरान कुछ जानकारी मिली है। पूरी जानकारी नहीं मिली है। स्थितियों का आकलन करने के बाद कुछ भी कहा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.