पतियों के लिए रेलवे कर्मचारियों की पत्नियों ने संभाला मोर्चा, तबादला नीति पर उठाया सवालः Dhanbad News
रेलवे कर्मचारियों की पत्नियों ने मंगलवार को धनबाद रेल मंडल कार्यालय का घेराव किया। कई महिलाएं गोद में बच्चे लेकर आई थीं। उन्होंने रेल मंडल प्रबंधक के नाम मांग पत्र भी साैंपा।
By mritunjayEdited By: Published: Tue, 18 Jun 2019 02:23 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 02:23 PM (IST)
धनबाद, जेएनएन। लंबे समय से उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहे धनबाद रेल मंडल के कर्मचारियों की पत्नियों ने तबादला नीति पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि यूनियन की पैरवी वालों का उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र से सामान्य और शहरी क्षेत्रों में तबादला कर दिया जाता है। जिनके पास पैरवी नहीं है वे वर्षों से उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में ड्यूटी करने को मजबूर हैं।
रेलवे कर्मचारियों की पत्नियों ने मंगलवार को धनबाद रेल मंडल कार्यालय का घेराव किया। कई महिलाएं गोद में बच्चे लेकर आई थीं। उन्होंने रेल मंडल प्रबंधक के नाम मांग पत्र भी साैंपा। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पहले भी वे अपनी बातों को रेल मंडल प्रबंधक तक लिखित रूप से पहुंचा चुकी हैं। डीआरएम ऑफिस का चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें