Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Elections: BJP से किसे मिलेगा मौका? झारखंड की इस सीट पर हलचल तेज, कोई दिल्ली तो कुछ इलाके में बहा रहे पसीना

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 05:51 PM (IST)

    Lok Sabha Elections धनबाद लोकसभा क्षेत्र से पार्टी चौथी बार विश्वास जताएगी या नहीं इससे बिना प्रभावित हुए सांसद पीएन सिंह धनबाद में पसीना बहा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर टिकट के अन्य दावेदार धनबाद के विधायक राज सिन्हा निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह समेत भाजपा के अन्य कई नेता दिल्ली में पसीना बहा रहे हैं।

    Hero Image
    Lok Sabha Elections: BJP से किसे मिलेगा मौका? झारखंड की इस सीट पर हलचल तेज

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद लोकसभा क्षेत्र से पार्टी चौथी बार विश्वास जताएगी या नहीं, इससे बिना प्रभावित हुए सांसद पीएन सिंह धनबाद में पसीना बहा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर टिकट के अन्य दावेदार धनबाद के विधायक राज सिन्हा, निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह समेत भाजपा के अन्य कई नेता दिल्ली में पसीना बहा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाघमारा के विधायक ढुलू महतो भी धनबाद से बाहर हैं। हालांकि, वह दिल्ली नहीं गए हैं। रागिनी सिंह पटना होते हुए मंगलवार की सुबह दिल्ली पहुंची हैं। दिल्ली पहुंचते ही राष्ट्रीय नेताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुट गए हैं। सांसद पीएन सिंह मंगलवार को दिन में बीएसएस महिला कालेज की शासी निकाय की बैठक में शामिल हुए। वहीं, रात में कई विवाह समारोहों में शामिल हुए।

    विदित हो कि भाजपा ने झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है,  जबकि गिरिडीह सीट सहयोगी पार्टी आजसू को दे दी है। अब सिर्फ धनबाद और चतरा लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। इन दोनों सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा पार्टी बुधवार की रात या आठ मार्च को कर सकती है। टिकट के दावेदारों की धड़कन बढ़ गई है। 

    धनबाद का चतरा कनेक्शन

    धनबाद से पीएन सिंह और चतरा से सुनील सिंह सांसद हैं। दोनों ही राजपूत जाति से हैं। पीएन सिंह के समर्थक चाहते हैं कि चतरा में सुनील सिंह का टिकट कट जाए। इससे धनबाद में पीएन सिंह को टिकट मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा। वहीं, चतरा में सुनील सिंह के समर्थक चाहते हैं कि धनबाद में पीएन सिंह का टिकट कट जाए। इससे सुनील सिंह का रास्ता साफ हो जाएगा।

    माना जा रहा है कि दोनों राजपूत नेताओं का टिकट काटने से पार्टी परहेज करेगी। इस संभावना को देखते हुए धनबाद के दूसरे कई राजपूत नेता भी टिकट के लिए दिल्ली में लॉबिंग कर रहे हैं।

    इधर, मनीष जायसवाल को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से टिकट मिलने के बाद मजबूत दावेदार के रूप में उभरे विधायक ढुलू महतो टेंशन में हैं। हालांकि, उनके समर्थकों का कहना है कि ढुलू और मनीष अलग-अलग जाति से हैं। इस कारण मनीष को टिकट मिलने से ढुलू का टिकट प्रभावित होने वाला नहीं है।

    ये भी पढ़ें-

    Lok Sabha Eletion 2024: झारखंड की इस सीट पर टिकट दावेदारों की लंबी लाइन, झामुमो में बढ़ी उलझन

    'एक कमल सिंहभूम से भेजूंगी...', BJP प्रत्याशी गीता कोड़ा का बड़ा बयान; कांग्रेस-JMM को आड़े हाथ लिया