Move to Jagran APP

रंगदारी मामले में सामने आ रहे अपराधी मयंक सिंह का अस्तित्व तलाश रही पुलिस

रंगदारी प्रकरण में पांच की गिरफ्तारी और अमन सिंह एवं सुजीत सिन्हा की संलिप्तता सामने आने के बाद मयंक सिंह ने एक संदेश जारी कर इन सभी बातों का खंडन किया है। मयंक में दावा किया है कि अमन सिंह का सुजीत सिन्हा गैंग से कोई सरोकार नहीं। वहीं धनबाद पुलिस अब मयंक सिंह के अस्तित्व को खंगालना शुरू कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 08:28 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 08:28 PM (IST)
रंगदारी मामले में सामने आ रहे अपराधी मयंक सिंह का अस्तित्व तलाश रही पुलिस
रंगदारी मामले में सामने आ रहे अपराधी मयंक सिंह का अस्तित्व तलाश रही पुलिस

जागरण संवाददाता, धनबाद : रंगदारी प्रकरण में पांच की गिरफ्तारी और अमन सिंह एवं सुजीत सिन्हा की संलिप्तता सामने आने के बाद मयंक सिंह ने एक संदेश जारी कर इन सभी बातों का खंडन किया है। मयंक में दावा किया है कि अमन सिंह का सुजीत सिन्हा गैंग से कोई सरोकार नहीं। वहीं धनबाद पुलिस अब मयंक सिंह के अस्तित्व को खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मयंक सिंह की कोई भी अपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है। हाल के दिनों में सुजीत सिन्हा गैंग को लेकर लगातार मयंक सिंह के नाम से संदेश जारी किया जाता रहा है। मयंक सिंह कौन है, कैसा दिखता है, कहां रहता है, इस संबंध में पुलिस के पास कोई जानकारी नहीं। मयंक सिंह के अस्तित्व को लेकर एसपी असीम विक्रांत मिज ने कहा कि संभव हो कि मयंक सिंह नाम का कोई व्यक्ति है या फिर सुजीत सिन्हा के ही लोग एक काल्पनिक व्यक्ति को खड़ा कर उसके नाम से सारे कार्य कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

loksabha election banner

पिछले दिनों धनबाद में रंगदारी प्रकरण सामने आने के बाद मयंक सिंह के नाम से कई संदेश भेजे गए। सभी संदेश में केवल यह बात कही जा रही थी कि सुजीत सिन्हा का काम मयंक सिंह देख रहा है। सुजीत सिन्हा की ओर से हर बार मयंक सिंह ने ही वीडियो और लिखित संदेश जारी किया है। ऐसे में अब पुलिस को शक है कि मयंक सिंह नाम का कोई है भी या नहीं। हाल के दिनों में मयंक सिंह ने फिर एक संदेश जारी कर बताया कि नीरज हत्या कांड में जेल में बंद अमन सिंह से सुजीत सिन्हा का अब कोई संबंध नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.