वेस्ट मोदीडाह में पानी के लिए प्रदर्शन, ट्रांसपोर्टिग रोकने की चेतावनी
वेस्ट मोदीडीह कॉलोनियों में जल संकट से लोग खासे परेशान हैं।
संस, तेतुलमारी : वेस्ट मोदीडीह कॉलोनियों में जल संकट से लोग खासे परेशान हैं। रविवार को जीरोसिम कॉलोनी की महिलाओं ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के सामने प्रदर्शन किया। प्रबंधन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो ट्रांसपोर्टिग ठप कर दी जाएगी।
भोला ¨सह ने बताया कि दो माह से कॉलोनी के लोगों के सामने पेयजल की समस्या बनी हुई है। जलापूर्ति पाइपलाइन कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों को दूर दराज से पानी लाकर काम चलाना पड़ता है। सुबह होते ही लोग साइकिल व बाइक के माध्यम से पानी लाने निकल पड़ते हैं। छात्र-छात्राओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कोलियरी अभियंता बीएम कुशवाहा ने बताया कि पानी की समस्या काफी गंभीर है, शीघ्र समाधान करने की दिशा में पहल की जा रही है। परदेसी चौहान, सरोज ¨सह, मनोज दास, कुलदीप महतो, मो अमजद, जयवीर कुमार, सुभाष कुमार, मीनू मिश्रा, मंतोष कुमार आदि शामिल थे।