Move to Jagran APP

West Bengal Politics: पुरुलिया सांसद ने मुख्यमंत्री ममता को बताया किम जोंग की बुआ, 2021 में भाजपा सरकार बनने का दावा

West Bengal Politics प्रशांत किशोर को हायर किया उनने भी अपने सर्वेक्षण में रिपोर्ट दी कि राज्य में मात्र 70 से 75 सीट ही तृणमूल को मिलेगी। 2021 में भाजपा की सरकार बनेगी।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 12:33 PM (IST)Updated: Sat, 12 Sep 2020 12:33 PM (IST)
West Bengal Politics: पुरुलिया सांसद ने मुख्यमंत्री ममता को बताया किम जोंग की बुआ, 2021 में भाजपा सरकार बनने का दावा
West Bengal Politics: पुरुलिया सांसद ने मुख्यमंत्री ममता को बताया किम जोंग की बुआ, 2021 में भाजपा सरकार बनने का दावा

बोकारो, जेएनएन। West Bengal Politics पश्चिम बंगाल के पुरुलिया लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने विवादस्पद बयान दिया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना उत्तर कोरिया के तानाशह शासक किम जोंन उन से की है। कहा है-मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने को देश के संविधान से उपर मान चुकी है। अपने तानाशाही आचरण के कारण वे अब कोरिया के शासक किम जोंग उन की बुआ कहला रही है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उनके असली भतीजा बन चुके हैं।

loksabha election banner

सीएम से लेकर डीएम तक सब के सब तानाशाह

भाजपा सांसद महतो ने शुक्रवार को बोकारो सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई बात नहीं है। लगभग एक वर्ष से दिशा की बैठक नहीं हुई। डीएम से लेकर सीएम तक सबके सब तानाशाह हो चुके हैं। पंचायत चुनाव में बीडीओ ने जबरन कई प्रखंड में तृणमुल की समिति बना दी। अब तक पश्चिम बंगाल में भाजपा के विधायक समेत डेढ़ सौ कार्यकर्ताओं की हत्या हुई है। ममता बनर्जी के शासन में अराजकता का माहौल है। कभी देश की राजधानी रहे कोलकाता की स्थिति बदतर हो गई है। उद्योग धंधे बंद हैं, पश्चिम बंगाल के युवा बेरोजगार भटक रहे हैं। यह भी कहा कि झारखंड में आठ माह की सरकार में अराजकता का माहौल हो गया है। जनता चाहती है कि जल्द हेमंत सरकार हटे पर भाजपा चाहती है कि सरकार बनी रहे, ताकि चुनाव में झामुमो का सुपड़ा साफ हो जाय। इसकी शुरुआत उनके घर से हो चुकी है।

केंद्रीय बल की मौजूदगी में होगा विधानसभा चुनाव, भाजपा की बनेगी सरकार

उन्होंने कहा कि ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया है। 2021 का विधानसभा चुनाव शत-प्रतिशत केंद्रीय बलों की उपस्थिति में होगी। इसके लिए केंद्र सरकार तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री ने प्रशांत किशोर को हायर किया उनने भी अपने सर्वेक्षण में रिपोर्ट दी कि राज्य में मात्र 70 से 75 सीट ही तृणमूल को मिलेगी। अध्यक्ष के पद पर अधीर रंजन चौधरी पहले भी रहे हैं, लेकिन कुछ नहीं कर पाए। अब अपनी इज्जत बचाने के लिए दो विरोधी वाम मोर्चा व कांग्रेस एक साथ हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.