हुनर की बदौलत पुरुष प्रधान व्यवस्था में चेताली की दमदार उपस्थिति, BIT ने किया सम्मानित Dhanbad News
चैताली विश्वास दत्ता बीआइटी सिंदरी के केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच की 1984 की पासआउट छात्रा है। ओएनजीसी के सर्विस डिपार्टमेंट में काम करनेवाली चैताली पहली महिला अभियंता थीं।
By Edited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 09:38 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 01:45 PM (IST)
सिंदरी, जेएनएन। बीआइटी सिंदरी की पूर्ववर्ती छात्रा चैताली विश्वास दत्ता भारत में महिला सशक्तीकरण का नायाब हीरा है। उन्होंने अपने हुनर की बदौलत पुरुष प्रधान व्यवस्था में दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है।
आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन की पूर्व ग्रुप महाप्रबंधक चैताली विश्वास दत्ता बीआइटी सिंदरी के केमिकल इंजीनियरिंग ब्रांच की 1984 की पासआउट छात्रा है। ओएनजीसी के सर्विस डिपार्टमेंट में काम करनेवाली चैताली पहली महिला अभियंता थीं। उन्होंने मुंबई में पुरुषों के वर्चस्व को चुनौती देकर महिलाओं की सफलता का डंका बजाया। चैताली ने शुक्रवार को बीआइटी सिंदरी में अभियंत्रण और उद्योग की निरंतरता पर अपना व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में निदेशक डॉ. डीके सिंह ने कहा कि संस्थान अपने पूर्ववर्ती छात्रा का स्वागत करते हुए गौरवान्वित अनुभव कर रहा है। इस संस्थान के ताज में चैताली की तरह अनेक नगीने जड़े हैं। केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के एचओडी डॉ. एसपी सिंह ने चैताली के विद्यार्थी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और निरंतरता ने चैताली विश्वास दत्ता को एक विशेष स्थान पर सुशोभित किया है। चैताली ने कहा कि महिला अभियंता को व्यवसायिक और व्यक्तिगत जीवन में सावधानी से तारतम्य स्थापित करना चाहिए। कार्यक्षेत्र में दूसरे से अपनी तुलना नहीं करनी चाहिए। संस्थान परिवार का स्वयं को प्राथमिक और महत्वपूर्ण सदस्य समझना चाहिए। महिला अभियंता को हमेशा एक कदम आगे की सोचना चाहिए। भविष्य की चुनौतियों से कभी भयभीत नहीं होना चाहिए। अमृता कुमारी व अनुराग सरकार ने कार्यक्रम का संचालन और राधिका अग्रवाल, अंकित शर्मा ने धन्यवाद दिया।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें