Move to Jagran APP

मौसम : कल से गिरेगा पारा; बोकारो-गिरिडीह में धनबाद से ज्यादा ठंड Dhanbad News

धनबाद व राज्य के अन्य हिस्सों में बुधवार से ही पारा में गिरावट शुरू हो जाएगी। धनबाद का न्यूनतम पारा 16 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं बोकारो व गिरिडीह में भी सर्दी बढ़ेगी।

By Sagar SinghEdited By: Published: Tue, 12 Nov 2019 04:31 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2019 04:31 PM (IST)
मौसम : कल से गिरेगा पारा; बोकारो-गिरिडीह में धनबाद से ज्यादा ठंड Dhanbad News
मौसम : कल से गिरेगा पारा; बोकारो-गिरिडीह में धनबाद से ज्यादा ठंड Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। अगर अभी तक आपने ऊनी कपड़े नहीं निकाले हैं तो आज ही उन्हें अलमारी से निकालकर धूप दिखा लें, क्योंकि कल से ठंड बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने इसे लेकर सूचना जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से पारा में गिरावट शुरू हो जाएगी।

loksabha election banner

धनबाद का न्यूनतम पारा 16 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। शहर का अधिकतम 29 डिग्री तापमान रहेगा। धनबाद से ज्यादा ठंड बोकारो और गिरिडीह में पड़ने वाली है। बोकारो का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तो गिरिडीह का न्यूनतम तापमान बुधवार से 13 डिग्री तक पहुंच सकता है।

गिरिडीह का तापमान बिल्कुल रांची के तापमान के बराबर रहने का अनुमान है। रांची का न्यूनतम तापमान भी कल से 13 डिग्री ही रहेगा। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता नहीं होने के कारण बहुत ज्यादा ठंड अभी नहीं लगेगी। बावजूद इससे बचाव जरूरी होगा।

धनबाद का तामपान

बुधवार  29  16

गुरुवार  29   16

शुक्रवार 28  16

बोकारो का तापमान

बुधवार  28   14

गुरुवार  28    14

शुक्रवार  28    14

गिरिडीह का तापमान

बुधवार  28    13

गुरुवार  28     13

शुक्रवार  28     13


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.