कल से आने लगेंगे बादल, 22 को बारिश के आसार
धनबाद मकर संक्रांति के बाद से ही ठंड लगातार घटने लगी है। न्यूनतम पारा 14 से 15 तो अधिकतम 27-28 तक पहुंच चुका है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 02:35 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 02:35 AM (IST)
धनबाद : मकर संक्रांति के बाद से ही ठंड लगातार घटने लगी है। न्यूनतम पारा 14 से 15 तो अधिकतम 27-28 तक पहुंच चुका है। शुक्रवार को दिन में तेज धूप ने गर्मी का एहसास करा दिया। इस वजह से लोगों के बदन से स्वेटर और जैकेट गायब हो गये। शनिवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा। उसके बाद रविवार से इस ओर बादल आएंगे। 22 को धनबाद और आसपास बारिश की भी संभावना है।
इस बारे में मानसून एक्सपर्ट डॉ. एसपी यादव ने बताया कि हिमालय से बर्फीली हवाओं के साथ-साथ अरब सागर की ओर से गर्म बादल भी इस ओर आएंगे। बिहार-झारखंड में इसका प्रभाव रहेगा जिससे आसमान में बादल छाए रहेंगे। स्थानीय कारणों से मजबूत होकर बादल बारिश भी करा सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें