Dhanbad Weather Update: सावन-भादो जैसा झमाझम बरस रहा बैशाख, 15 मई तक नहीं सताएगी गर्मी
प्री-मानसून सीजन में 1 मार्च से 30 अप्रैल तक 4 गुना अधिक बारिश हुई। लगातार बारिश से तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। इससे 15 मई तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा।
धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Update बैशाख का महीना चल रहा है। इस माैसम में लोग गर्मी में पसीने से तर-बतर रहते हैं। इसके उलट तापमान में नहीं है। सावन-भादो की तरह पिछले तीन-चार दिनों से रोज बारिश हो जा रही है। शुक्रवार को तो धनबाद समेत पड़ोस के बोकारो और गिरिडीह जिले में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान काफी नीचे आ गया। हवा में नमी के कारण लोग सिहरन महसूस कर रहे हैं। मध्य मई यानी 15 मई तक माैसम में नमी बने रहने का अनुमान है।
धबनबाद में शुक्रवार को सुबह से ही माैसम में बादल छाया हुआ है। रूक-रूक कर बारिश हो रही है। कभी कभी झमाझम बारिश हो रही है। झारखंड के कोयलांचल और संताल में भी बारिश हो रह है। इससे माैसम सुहाना हो गया है। लॉकडाउन के कारण लोग घरों में हैं। वे बारिश का आनंद ले रह हैं। हालांकि बेमौसम की बारिश से फसलों के नुकसान होने आसार हैं।
प्री-मानसून सीजन में एक मार्च से 30 अप्रैल तक चार गुना अधिक बारिश हुई। लगातार हुई बारिश से तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। इससे मध्य मई तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 19 से 24 और अधिकतम 30 से 40 डिग्री तक रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई गई। इस दौरान थम-थम कर बारिश के साथ 40 से 50 प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। साथ ही वज्रपात की भी संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मौसम में बदलाव की वजह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है। धनबाद समेत उत्तर पूर्वी जिलों में असम में हाई टेम्प्रेचर और लो प्रेशर जोन बनने के कारण आबोहवा प्रभावित हो रही है।
चार मई तक का संभावित तापमान
एक मई अधिकतम 31 न्यूनतम 21
दो मई अधिकतम 31 न्यूनतम 22
तीन मई अधिकतम 32 न्यूनतम 22
चार मई अधिकतम 31 न्यूनतम 23