Move to Jagran APP

जामाडोबा जल संयंत्र में गड़बड़ी से झरिया में फिर जलापूर्ति ठप

जासं झरिया-जामाडोबा जामाडोबा जल संयंत्र में शनिवार को दामोदर नदी के पास लगे इंटेकवेल में खराबी आ जाने की वजह से झरिया में पानी सप्लाई ठप हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 08:03 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 08:03 PM (IST)
जामाडोबा जल संयंत्र में गड़बड़ी से झरिया में फिर जलापूर्ति ठप
जामाडोबा जल संयंत्र में गड़बड़ी से झरिया में फिर जलापूर्ति ठप

जासं, झरिया-जामाडोबा : जामाडोबा जल संयंत्र में शनिवार को दामोदर नदी के पास लगे इंटेकवेल में तकनीकी खराबी आने से झरिया व आसपास के इलाके में जलापूर्ति ठप हो गई। संयंत्र से झरिया वन व टू इलाके में जलापूर्ति नहीं होने से लाखों लोगों में हाहाकार मच गया। लगातार छह दिनों तक जलापूर्ति ठप रहने के बाद दो दिन तक इलाके में आंशिक जलापूर्ति हुई। इसके बाद फिर संयंत्र में तकनीकी खराबी आ गई। संयंत्र की लचर व्यवस्था और आए दिन जलापूर्ति की समस्या होने से लोगों में झमाडा के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि झमाडा के अधिकारी वर्षों से एक जगह पर जमे हैं। इनकी लापरवाही से ही झरिया में जल संकट हो रहा है। लाखों लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। बच्चे भी पानी के लिए बाहर निकलने को मजबूर हैं। हालांकि इंटेकवेल की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। झमाडा के कर्मियों ने बताया की सुबह में दामोदर नदी से फिल्टर प्लांट तक पानी सप्लाई करने वाले इंटेकवेल के पांच नंबर मोटर पंप का स्टार्टर स्लिप कर बियरिग टूट गया। छह नंबर वाल्व का बियरिग भी फेल हो गया है। दोनों को बनाने के लिए झरिया के मिस्त्री को जिम्मेदारी सौंपी दी गई है। झमाडा के कर्मी भी लगे हैं। रात तक इसके बनने की उम्मीद है। दामोदर नदी के इंटेकवेल में 30 वर्ष पूर्व में पांच मोटर लगाए गए थे। तीन, चार व आठ नंबर मोटर पहले से ही खराब पड़े हैं। वर्तमान समय में पांच व छह नंबर मोटर वाल्ब से ही फिल्टर प्लांट तक पानी पहुंचा कर सफाई करने के बाद झरिया वासियों को पाइप लाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती हैं।

loksabha election banner

----

दोनों मोटर की मरम्मत का कार्य शाम या रात तक पूरा कर लिया जाएगा। डीवीसी की विद्युत आपूर्ति भी बाधित है। विद्युत आपूर्ति बहाल होने के बाद झरिया व आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाएगी।

- पंकज झा, एसडीओ झमाडा धनबाद।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.