Move to Jagran APP

आंशिक जलापूर्ति से झरिया वासी परेशान

जासं झरिया-जामाडोबा झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र स्थित दामोदर नदी में लगे इंटेकवेल के चा

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Dec 2020 11:52 PM (IST)Updated: Mon, 21 Dec 2020 11:52 PM (IST)
आंशिक जलापूर्ति से झरिया वासी परेशान
आंशिक जलापूर्ति से झरिया वासी परेशान

जासं, झरिया-जामाडोबा : झमाडा के जामाडोबा जल संयंत्र स्थित दामोदर नदी में लगे इंटेकवेल के चार नंबर मोटर पंप में शैवाल के फंस जाने से तकनीक गड़बड़ी आ गई। झमाडा के अधिकारियों व कर्मियों ने पंप की मरम्मत करा 12 एमजीडी प्लांट में जल भंडारण किया। सोमवार को झरिया वन व टू क्षेत्र में आंशिक जलापूर्ति करने का दावा किया है। जबकि लोगों का कहना है कि झरिया टू क्षेत्र में शुक्रवार से ही जलापूर्ति ठप है। झरिया वन क्षेत्र में आंशिक जलापूर्ति हो रही है। एक सप्ताह से संयंत्र में तकनीकी गड़बड़ी व शैवाल की समस्या के कारण झरिया कोयलांचल में जल संकट बना हुआ। पांच लाख से अधिक आबादी परेशान है। झमाडा के अधिक समस्या के निदान के प्रति तनिक गंभीर नहीं हैं। इसके कारण अधिकारियों के प्रति काफी रोष है। दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शमशेर आलम व किशोर कुमार संयंत्र पहुंचकर शिफ्ट इंचार्ज समरेंद्र यादव की क्लास ली। कहा कि झरिया की जनता को सुचारू रूप से पानी की नियमित आपूर्ति नही की गई तो 72 घंटे के बाद फुसबंगला सड़क जाम कर आंदोलन किया जाएगा। किशोर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पानी नहीं मिला तो बिल का भुगतान भी नहीं किया जाएगा। खुदरा वस्त्र व्यवसायी संघ के उपेंद्र गुप्ता, झरिया कोलफिल्ड बचाओ समिति के मुरारी प्रसाद शर्मा ने कहा कि झमाडा की झरिया में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बावजूद इसके प्रशासन, झमाडा प्रबंधन व जन प्रतिनिधि गंभीर नहीं हैं।

loksabha election banner

--------------------

संयंत्र के फिल्टर प्लांट में जल भंडारण कर जल्द झरिया व आसपास क्षेत्रों में जलापूर्ति की व्यवस्था की जाएगी।

- पंकज झा, एसडीओ झमाडा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.