निरसा के गोपालगंज में मैथन जलापूíत लाइन का फटा पाइप, धनबाद वासियों को हो सकती है पानी की दिक्कत
निरसा प्रखंड स्थित गोपालगंज के समीप एनएच 2 के किनारे रविवार की सुबह मैथन धनबाद जलापूíत लाइन का पाइप फट गया है। पाइप के फट जाने के कारण लाखों गैलन पानी सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा है।
मैथन : निरसा प्रखंड स्थित गोपालगंज के समीप एनएच 2 के किनारे रविवार की सुबह मैथन धनबाद जलापूíत लाइन का पाइप फट गया है। पाइप के फट जाने के कारण लाखों गैलन पानी सड़क पर बह कर बर्बाद हो रहा है। इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले से ही यहां पाइप लीक कर रहा था। हमने इसकी सूचना पेयजल विभाग को भी दी थी। लेकिन विभाग के अधिकारियों ने इसपर कोई संज्ञान नहीं लिया। नतीजन लीकेज बढ़ता गया और रविवार की सुबह इस पाइप का बड़ा हिस्सा फट गया। यदि जल्द से जल्द लीकेज पाइप की मरम्मत नहीं करवाई गई तो पानी बर्बाद होने के साथ-साथ धनबाद शहर में फिर जलापूíत ठप हो सकती है। अभी हाल ही में दुर्गापूजा के समय बरवा पूर्व मैं मैथन जलापूर्ति योजना की पाइप फट गई थी। उसके कारण धनबाद शहर में चार दिन तक जलापूíत ठप रही थी। वहा पाइप की मरम्मत तो कर दी गई है लेकिन लीकेज पूरी तरह से अभी बंद नहीं हुआ है। उस जगह पर अब भी थोड़ा-थोड़ा पानी रिस रहा है। अब अब गोपालगंज में लीकेज बढ़ने से नया संकट उत्पन्न हो गया है। शहर की लगभग साढ़े चार लाख आबादी को मिलता है मैथन से पानी
धनबाद शहर की साढ़े चार लाख आबादी मैथन जलापूर्ति योजना के भरोसे ही है। शहर में 17 जलमीनारों से मैथन से आए पानी की आपूर्ति होती है। अक्टूबर माह में ही पाइप के लीक होने या मोटर खराब होने के कारण लगभग सात से दस दिन तक लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पाया था। पिछली बार भी विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण एक छोटा सा लीकेज ठीक करने में चार दिन लग गए थे।