Move to Jagran APP

झरिया में कचरों का लगा अंबार, गंदगी से परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ कह दी ये बात

झरिया के विभिन्न स्थानों पर लगे गंदगी के अंबार स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं। लोगों द्वारा बार-बार ध्यान दिलाए जाने के बावजूद नगर निगम आम लोगों को राहत दिलाने में असफल साबित हो चूका है। शहर में कचरों के अंबार से राहगीर व

By Atul SinghEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 02:41 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 02:41 PM (IST)
झरिया में कचरों का लगा अंबार,  गंदगी से परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ कह दी ये बात
झरिया के विभिन्न स्थानों पर लगे गंदगी के अंबार

संस, झरिया: झरिया के विभिन्न स्थानों पर लगे गंदगी के अंबार स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं। लोगों द्वारा बार-बार ध्यान दिलाए जाने के बावजूद नगर निगम आम लोगों को राहत दिलाने में असफल साबित हो चूका है। शहर में कचरों के अंबार से राहगीर व आसपास के रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। जहां देखो वहां कचरा ही कचरा दिखाई दे रहा है। निगम की ओर से झरिया शहर में सफाई के नाम पर कोई व्यवस्था नही है। कचरे से हो कर राहगीरों को गुजारना पढ़ता है। जनप्रतिनिधि यह देख कर अंजान बने हुए है। धनबाद नगर निगम शहर को साफ रखने के लिए कई दावे करती आ रही है। झरिया शहर में यह दावे नजर नही आ रहे है। शहर के हर चौक चौराहों पर कचरों का अंबार लगा हुआ है। कचरे के दुर्गंध से कई बीमारी का खतरा बढ़ गया है। एसा ही नजारा झरिया के सब्जीपट्टी में देखने को मिलता हैं। कचरे के अंबार से होकर गुजरने के लिए राहगीर मजबूर है। कचरे के अंबार से यहा के व्यापारी में जनप्रतिनिधि के प्रति काफी नाराजगी है।

loksabha election banner

इन जगहों पर फैला कचरों का अंबार:

इन दिनों झरिया के चार नंबर टैक्सी स्टेंड, सब्जी पट्टी, इंदिरा चौक, बकरीहाट, धर्मशाला रोड़, उपर राजबाड़ी रोड़, निचे राजबाड़ी रोड़, उपर कुल्ही, शमसेर नगर, बनियाहीर, पोद्दार पाड़ा, कतरास मोड़ कुल मिला कर पूरे शहर के चौक चौराहों पर कचड़ा फैला हुआ है।

क्‍या कहते है लोग

सफाई को लेकर निगम की और से जो भी वादे थे वह झरिया में नहीं दिखे। हर चौक चौराहों में कचरों का अंबार लगा हुआ रहता है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।

शंकर दत्ता, व्यापारी, झरिया

सफाई के नाम पर कोई व्यवस्था दिखाई नहीं देती। इन कचरों से लोगों को कई बीमारी का होने का डर सता रहा है। उसके बावजूद मोहल्लों में सफाई के नाम पर कुछ नहीं।

विनोद अग्रवाल, झरिया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.