Move to Jagran APP

दुमदुमी में 2.50 लाख लीटर जल संचय का संकल्प

संस तोपचांची जलशक्ति अभियान तहत जल संचयन को लेकर गुरुवार को दुमदुमी पंचायत में 2.50 लाख लीट

By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 08:15 AM (IST)Updated: Sun, 28 Jul 2019 06:43 AM (IST)
दुमदुमी में 2.50 लाख लीटर जल संचय का संकल्प
दुमदुमी में 2.50 लाख लीटर जल संचय का संकल्प

संस, तोपचांची : जलशक्ति अभियान तहत जल संचयन को लेकर गुरुवार को दुमदुमी पंचायत में 2.50 लाख लीटर जल संचयन का संकल्प लेते हुए ग्रामीणों ने श्रमदान कर सोख्ता बनाना शुरू कर दिया है। पंचायत के सभी घरों में जल संचयन के लिए सोख्ता का निर्माण ग्रामीण करेंगे। गुरुवार को बीडीओ विजय कुमार, प्रखंड प्रमुख सरिता देवी, जिप सदस्य चंचला देवी, मुखिया विकास कुमार महतो की मौजूदगी में सोख्ता निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

loksabha election banner

बीडीओ विजय कुमार ने कहा कि आने वाले समय के लिए हम सभी को सजग होना होगा, तभी हम पानी को बचा पाएंगे। प्रमुख सरिता देवी ने कहा कि पानी को बचाना हम सभी का कर्तव्य है। इसलिए सभी मिलकर जल संचय में भागीदारी बनें। जिप सदस्या चंचला देवी ने भी जल संचय को महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से जल संचय की अपील की। मुखिया ने कहा कि जल बचेगा तभी आने वाला कल बचेगा। इसी बात को ध्यान रखते हुए सभी को मिलकर बर्बाद हो रहे जल को आने वाले पीढ़ी के लिए बचाना है। मौके पर उपमुखिया योगेश कुमार, पंचायत सचिव अनवर हुसैन अंसारी, रोजगार सेवक कुलदीप महतो, रेखा देवी, रेशमी देवी, नीरज प्रमाणिक, भोला महतो, अजय कुम्हार, दिनेश महतो, बबलू महतो, गोपाल महतो, खिरोधर महतो आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.