बेहतर इलाज को तरस रहा गरीब सन्नी, परिजन परेशान
झरिया : आíथक तंगी के कारण बालूगद्दा झरिया में रहनेवाली गरीब विधवा मंगली देवी के पुत्र सन्नी मंडल का
झरिया : आíथक तंगी के कारण बालूगद्दा झरिया में रहनेवाली गरीब विधवा मंगली देवी के पुत्र सन्नी मंडल का बेहतर इलाज नहीं हो रहा है। सरकार की ओर से मदद नहीं मिलने के कारण परिजन परेशान हैं। चिकित्सक के अनुसार सन्नी लीवर में लेप्रोटोम मलद्वार में इ¨चग से पीड़ित है। लोगों की मदद से सन्नी का इलाज केएम मेमोरियल अस्पताल बोकारो में एक सप्ताह से चल रहा है। चिकित्सक ने इलाज में लाखों का खर्च बताया है।
पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव जानकारी मिलने के बाद शनिवार को मंगली के घर पहुंचे। मंगली ने पूर्व पार्षद से कहा कि पुत्र के इलाज के लिए अब मेरे पास कुछ नहीं बचा है। सरकार, जिला प्रशासन, सिविल सर्जन, सांसद, विधायक से मदद की गुहार लगाएंगे। पूर्व पार्षद ने इलाज में हर संभव मदद कराने का आश्वासन दिया।