अमन सिंह के खास अभिनव को ले गई यूपी पुलिस
अमन सिंह का खासमखास अभिनव सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई यूपी पुलिस
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 12:00 AM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 12:00 AM (IST)
अमन सिंह के खास अभिनव को ले गई यूपी पुलिस
जागरण संवाददाता, धनबाद : शहर के व्यवसायियों व आउटसोर्सिंग संचालकों से रंगदारी मांगनेवाले शूटर अमन सिंह के खासमखास अभिनव सिंह को धनबाद जेल से यूपी के सहारनपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार को यूपी पुलिस अभिनव सिंह को रंगदारी के एक मामले में ट्रांजिट रिमांड पर ले गई। अभिनव की गिरफ्तारी लखनऊ से हुई थी। अमन सिंह धनबाद जेल में रहते हुए उसकी सहायता से रंगदारी की मांग व्यवसायियों से कर रहा था। इसी मामले में उसे पकड़ा गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें