यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
विश्वकर्मा लोडिंग प्वाइंट को शीघ्र चालू कराएंगे : एसडीओ
धनसार : विश्वकर्मा लो¨डग प्वाइंट चालू करने को लेकर मंगलवार को कुसुंडा क्षेत्रीय कार्यालय में मासस व

धनसार : विश्वकर्मा लो¨डग प्वाइंट चालू करने को लेकर मंगलवार को कुसुंडा क्षेत्रीय कार्यालय में मासस व युवा बेरोजगार मंच प्रतिनिधियों के बीच वार्ता असफल हो गई। इसके बाद एसडीओ अनन्य मितल ने कड़े तेवर दिखाते हुए कहा कि जल्द ही लो¨डग प्वाइंट को चालू कराया जाएगा। मालूम हो कि विश्वकर्मा लो¨डग प्वाइंट को चालू कराने के लिए मासस व मंच के बीच लगभग पांच माह से विवाद चल रहा है। 16 जनवरी से विश्वकर्मा लो¨डग प्वाइंट में ट्रक नहीं आने के कारण लो¨डग कार्य बंद है। इस दौरान पक्ष के लोग कई बार आमने-सामने आये। गोली व बम चले। जिला प्रशासन व कुसुंडा प्रबंधन ने कई बार दोनों पक्षों के बीच वार्ता कर लो¨डग प्वाइंट को चालू कराने का प्रयास किया। लेकिन सभी प्रयास असफल रहे। तीन दिन पूर्व मासस के बैनर तले असंगठित मजदूरों ने विश्वकर्मा की ट्रांसपोíटंग ठप करने आये थे। एसडीओ ने मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच वार्ता कराने की बात कही थी। मंगलवार को जिला प्रशासन और प्रबंधन ने दोनों पक्षों को अलग-अलग बुलाकर वार्ता की। मासस के लोगों कहना था कि हम युवा बेरोजगार मंच के कुछ मजदूरों को अपने लो¨डग प्वाइंट में काम दे देंगे। पर मंच के लोग अलग लो¨डग प्वाइंट बनाने की मांग पर अड़े रहे। इसके चलते नतीजा नहीं निकल पाया। वार्ता में अनन्य मित्तल ,डीएसपी मुकेश कुमार ,कुसुंडा महाप्रबंधक एके ¨सह, धनसार के पीओ एके झा, मासस की ओर से बच्चन भारती, धीरेन मुखर्जी, सुभाष मुर्मू, सुमन हांसदा व युवा बेरोजगार मंच की ओर से शिवशंकर ¨सह, नाथू चौधरी, श्यामा देवी आदि थे।
