Lok Sabha Election 2019: पीएन के लिए चुटियारो पहुंचे विधायक फूलचंद को झेलना पड़ा आक्रोश
ग्रामीणों ने विधायक मंडल पर आरोप लगाया कि वे एक गांव को दूसरे गांव से लड़ाते रहे हैं। चुटियारो में पांच साल में कोई काम नहीं हुआ।
By mritunjayEdited By: Published: Fri, 12 Apr 2019 10:13 AM (IST)Updated: Fri, 12 Apr 2019 10:13 AM (IST)
बरवाअड्डा, जेएनएन। भाजपा प्रत्याशी पीएन सिंह के लिए बरवाअड्डा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में वोट मांगने गए सिंदरी के विधायक फूलचंद मंडल को गुरुवार रात चुटियारो गांव में ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक चले हंगामे में विधायक को ग्रामीणों ने जमकर खरी खोटी सुनाई। हंगामा इतना बढ़ गया कि विधायक प्रतिनिधि मोहन कुंभकार के साथ हाथापाई तक की नौबत आ गई। लोगों ने बीच, बचाव कर मामले को शांत किया।
विधायक घर पर नहीं मिलते है, ग्रामीण : ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब भी गांव के लोग विधायक से मिलने उनके घर बरवाअड्डा जाते हैं तो वे ग्रामीणों से नहीं मिलते हैं। ग्रामीणों ने विधायक मंडल पर आरोप लगाया कि वे एक गांव को दूसरे गांव से लड़ाते रहे हैं। चुटियारो में पांच साल में कोई काम नहीं हुआ।
चुटियारो के ग्रामीणों ने घर पर ना मिलने का आरोप लगाकर विरोध किया। हालांकि ऐसी बात नहीं है हम सभी से मिलते हैं और उनकी समस्याओं को भी सुनते हैं।
-फूलचंद मंडल, विधायक, सिंदरी

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें