Move to Jagran APP

भाजपा विधायक ढुलू की साजिश से बेटा पर हुआ केस Dhanbad News

पूर्व बियाडा चेयरमैन बिजय कुमार झा के बेटे अनंत कृष्ण पर महिला के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज हुआ है। झा ने इसको भाजपा विधायक दुलू महतो की साजिश बताया है।

By MritunjayEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 04:58 PM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2019 04:58 PM (IST)
भाजपा विधायक ढुलू की साजिश से बेटा पर हुआ केस Dhanbad News
भाजपा विधायक ढुलू की साजिश से बेटा पर हुआ केस Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। समाजसेवी व पूर्व बियाडा चेयरमैन बिजय कुमार झा ने अपने बेटे पर हुए छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास की प्राथमिकी को सीधे तौर पर बाघमारा से भाजपा विधायक ढुलू महतो की साजिश बताया है। शुक्रवार को गांधी सेवा सदन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि ढुलू ने एक साजिश के तहत उनके बेटे पर प्राथमिकी कराई है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जिस महिला ने आरोप लगाया है वह ढुलू की करीबी है। रक्षा बंधन पर्व की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि आरोप लगाने वाली महिला पर्व के दौरान ढुलू महतो के साथ है। इस मामले में जो लोग गवाह बने है उनमें एक ढुलू के साथ पुलिस की वर्दी फाड़ने में आरोपी है और दूसरा अभय सिंह विधायक का बहुत ही करीबी है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में महिला के निकलने की तस्वीर है।

बिजय कुमार झा ने कहा कि जिस वक्त की घटना महिला बात रही है उस वक़्त उनका पुत्र घर में मौजूद था और वह तस्वीर भी सीसीटीवी में कैद है। इसके अलावा महिला ने पटकने की बात कही है। ये बात भी गलत है। इससे साफ जाहिर है कि ढुलू ने साजिश की है। मामले को लेकर उन्हीने एसएसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारियों से मिल कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेज सौंपे हैं।

क्या है मामला : बता दें कि बियाडा के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार झा के बेटे अनंत कृष्ण झा उर्फ बिट्टू पर छेड़खानी का आरोप लगा है। यह आरोप लगाते हुए अंगारपथरा की एक महिला ने कतरास थाना में लिखित शिकायत की। महिला ने कहा है कि बुधवार शाम सात बजे रानीबाजार स्थित कृष्णा मातृसदन इलाज कराने गई थी। लौटते वक्त रात करीब आठ बजे बिट्टू ने उसके साथ छेड़खानी की और ज्यादती करने का प्रयास किया। जब वह चिल्लाई तो दो लोग वहां आए और बिट्टू को भागने के लिए कहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.