Move to Jagran APP

जब तक ¨हदू बहुसंख्यक तब तक ही देश धर्मनिरपेक्ष

थापरनगर : निरसा प्रखंड विश्व ¨हदू परिषद शाखा द्वारा रविवार को विहिप का स्थापना दिवस खरकिया

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 08:07 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 08:07 PM (IST)
जब तक ¨हदू बहुसंख्यक तब तक ही देश धर्मनिरपेक्ष
जब तक ¨हदू बहुसंख्यक तब तक ही देश धर्मनिरपेक्ष

थापरनगर : निरसा प्रखंड विश्व ¨हदू परिषद शाखा द्वारा रविवार को विहिप का स्थापना दिवस खरकिया धर्मशाला में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलन एवं विहिप के बीज मंत्र श्रीराम, जय राम, जय जय राम के गान से शुरू हुआ। विहिप प्रदेश कार्यकारिणी समिति सदस्य उमाशंकर तिवारी, विभाग संगठन मंत्री दीपक मंडल एवं धनबाद ग्रामीण जिला अध्यक्ष निलय गढयाण मौजूद थे।

loksabha election banner

वक्ताओं ने कहा कि आज देश व समाज में ¨हदू समाज पर खतरा बढ़ा है। हमारा समाज अभी भी दुश्मनों की पहचान करने में असमर्थ है। राजनेता ¨हदुओं को जात-पात में बांट कर अपना उल्लू सीधा करते हैं। हमें अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा का दृढ़ निश्चय करना होगा। जब तक ¨हदुस्तान में ¨हदू बहुसंख्यक है तब तक ही यह देश धर्मनिरपेक्ष है। इस देश के जिस राज्य में ¨हदुओं की आबादी घटी है, वहां से अलगाववाद की आवाजें उठनी शुरू हुई है।

चिरकुंडा मंडल विहिप टीम की घोषणा हुई। सर्वसम्मति से विश्व ¨हदू परिषद एग्यारकुंड प्रखंड अध्यक्ष अजय बाउरी, मंत्री सोनू ¨सह, सह मंत्री शंभु साव, बजरंग दल संयोजक दुलाल बाउरी, सत्संग प्रमुख कारण बाउरी, मठ मंदिर प्रमुख मोनू शर्मा का चयन किया गया।

आरएसएस के खंड कार्यवाह बंसी चौबे, काजल मालाकार, महेश मिश्रा, बाम्पी बोस, संजय महतो, अमन साव, वीरेंद्र कुमार, अमित झा, विधुर मंडल विष्णु, सूरज, राजदेव, अचिन थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.