झरिया कोयलांचल में सुहागिनों ने किया वट सावित्री व्रत
झरिया झरिया कोयलांचल में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु व घर में खुशहाली के लिए वट सावित्री किया। उपवास में रहकर सोलह श्रृंगार कर बरगद पेड़ में धागा बांध कर फल-फूल चढ़ा पूजा की। इसके बाद वट सावित्री की कथा सुनी।
झरिया : झरिया कोयलांचल में शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु व घर में खुशहाली के लिए वट सावित्री किया। उपवास में रहकर सोलह श्रृंगार कर बरगद पेड़ में धागा बांध कर फल-फूल चढ़ा पूजा की। इसके बाद वट सावित्री की कथा सुनी। झरिया फुलारीबाग बूढ़ा बाबा प्राचीन शिव मंदिर, मां मंगला चंडी काली मंदिर में व्रतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। चिल्ड्रेन पार्क में भी बरगद पेड़ की पूजा को महिलाएं जुटीं। पूजा के दौरान शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो सका। लोदना, जोड़ापोखर, चासनाला, डिगवाडीह, अलकडीहा, भौंरा, सिदरी, धनसार, घनुडीह. भगतडीह, सुदामडीह आदि क्षेत्रों में सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत किया। तिसरा क्षेत्र में महिलाओं ने भक्ति भाव के साथ पूजा की। अलकडीहा शिव मंदिर धाम में पुजारी विकास मुखर्जी ने शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए पूजा कराई। जयरामपुर मोड़, एमओसीपी, चांद कुइयां साउथ गोलकडीह, बेरा, दोबारी, कुजामा आदि जगहों पर भी वट वृक्ष की पूजा सुहागिनों ने की।