विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धनबाद में बड़ी कार्रवाई: ओडिशा डकैती और वाराणसी साइबर फ्रॉड के 8 आरोपी गिरफ्तार

By Prem Kumar Singh Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Wed, 11 Feb 2026 08:06 PM (GMT+05:30)

Varanasi Police Arrest Five Cyber Criminals: ओडिशा और वाराणसी पुलिस ने झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर से आठ अभियुक्तों ...और पढ़ें

धनबाद के गोविंदपुर से हुई आठ अपराधियों की गिरफ्तारी।

धनबाद के गोविंदपुर से हुई आठ अपराधियों की गिरफ्तारी।

HighLights

  1. ओडिशा डकैती और वाराणसी साइबर फ्रॉड के 8 आरोपी गिरफ्तार।

  2. धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से हुई यह बड़ी कार्रवाई।

  3. मोबाइल, आधार फॉर्म, नकदी सहित कई सामान बरामद किए गए।

जागरण संवाददाता, गोविंदपुर (धनबाद)। ओड़िशा के क्योंझर और यूपी के वाराणसी की साइबर पुलिस ने डकैती और साइबर अपराध मामले में झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र से आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ओडिशा में डकैती और वाराणसी में साइबर अपराध के मामले में हुई है। 

गोविंदपुर थाना की पुलिस के सहयोग से गिरफ्तारी के बाद तीन अभियुक्तों को ओड़िशा और पांच अभियुक्तों को वाराणसी ले जाया गया । पुलिस इंस्पेक्टर विष्णु प्रसाद राउत ने बताया कि ओड़िशा के क्योंझर थाना कांड संख्या 60/ 26 के अभियुक्त रिजवान अंसारी, पिता लुकन मियां, महुबनी, गोविंदपुर , असगर अंसारी, पिता खली अंसारी, अमरपुर तथा मानिक रविदास, पिता प्रेम रविदास, ऊपर बाजार को गिरफ्तार किया गया।

तीनों डकैती के अभियुक्त हैं। इनके खिलाफ 310(2) बीएनएस 2023 एवं 25/ 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। उधर वाराणसी की साइबर क्राइम पुलिस ने अपराध संख्या 46/ 25 के अभियुक्त फकरुद्दीन अंसारी, उर्फ निरंजन अंसारी, पिता स्वर्गीय छोटू मियां, नसीम अंसारी पिता फकरुद्दीन अंसारी, शमीम अंसारी पिता फकरुद्दीन अंसारी, तीनों पिता- पुत्र तथा शहाबुद्दीन अंसारी, पिता असीरुद्दीन अंसारी, सभी काला डाबर एवं साहेब लाल मरांडी, पिता बुलई मरांडी, जिलिगटांड़, सिजुआ, मोराडीह निरसा को साइबर फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार किया है।

इनके पास से चार मोबाइल फोन, एक सिम, मुखिया का मुहर एवं लेटर पैड, पांच ब्लैंक आधार कार्ड अपडेट फॉर्म, बिना नंबर की ब्रेजा गाड़ी तथा 66 हजार नगद बरामद किया। वाराणसी पुलिस सभी को लेकर रवाना हो गई।